CoronaVirus Update : आप भी हो जाएं सावधान, पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 18 हजार

JAMSHEDPUR NEWS बहरागोड़ा व पटमदा में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें बहरागोड़ा के एक व पटमदा में चार मरीज शामिल हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिले में अबतक 18 हजार 245 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:44 PM (IST)
CoronaVirus Update : आप भी हो जाएं सावधान, पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 18 हजार
आप भी हो जाएं सावधान, पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 18 हजार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। अब फिर से कोरोना मुक्त हो चुके प्रखंडों में कोरोना (Covid 19) के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बहरागोड़ा व पटमदा प्रखंड को कोरोना मुक्त घोषित किया था लेकिन अब दोनों ही प्रखंड में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें बहरागोड़ा के एक व पटमदा में चार मरीज शामिल हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिले में अबतक 18 हजार 245 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक हजार 529 लोगों की कोरोना जांच (Corona test) हुई। इसमें सात कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, दो हजार 100 लोगों का नमूना लिया गया। इन सभी का रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। जबकि शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल छह लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 18 हजार 245 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 17 हजार 808 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 375 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

शहरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

कोरोना से शहरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है। अभी भी सबसे अधिक 56 एक्टिव केस हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक कदमा, सोनारी, टेल्को, बारीडीह व जुगसलाई प्रभावित रहा है। ये पांच क्षेत्र कोरोना के हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। ऐसे में यहां के लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

प्रखंड             -    एक्टिव केस

बहरागोड़ा        -        01

चाकुलिया        -        00

धालभूमगढ़      -         00

डुमरिया          -         00

घाटशिला          -        00

जुगसलाई         -         56

मुसाबनी           -         00

पटमदा           -         04

पोटका           -         00    

chat bot
आपका साथी