हैलो आप कैसे हैं... सुबह दस बजे के बाद आपके घर में भी आ सकता है फोन

सुबह दस बजे के बाद आपके घर में भी जिला सर्विलांस विभाग की ओर से फोन आ सकता है। इस दौरान आपका हालचाल पूछा जाएगा। अगर कोई परेशानी हो तो आप बता सकते हैं। उसके आधार पर आपकी समस्याएं दूर करने की कोशिश की जाएगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:06 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:46 PM (IST)
हैलो आप कैसे हैं... सुबह दस बजे के बाद आपके घर में भी आ सकता है फोन
सुबह दस बजे के बाद आपके घर में भी आ सकता है फोन। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । सुबह दस बजे के बाद आपके घर में भी जिला सर्विलांस विभाग की ओर से फोन आ सकता है। इस दौरान आपका हालचाल पूछा जाएगा। अगर कोई परेशानी हो तो आप बता सकते हैं। उसके आधार पर आपकी समस्याएं दूर करने की कोशिश की जाएगी। दरअसल, कोविड को मात दे चुके लोगों का हालचाल जानने के लिए जिला सर्विलांस विभाग की तरफ से यह पहल की जा रही है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि कोविड से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में थकान, कमजोरी, सांस फूलना, ठीक से नींद नहीं आना, चक्कर आना, जोड़ों में दर्द होने की समस्याएं देखी जा रही है।

वैसे लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में विभाग भी उन लोगों पर विशेष नजर रखने का प्रयास कर रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कोरोना से कुल 16 हजार 97 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन सभी का नाम, पता और फोन नंबर विभाग के पास मौजूद है। इसलिए फोन करके उन लोगों का हालचाल तो लिया हीं जा रहा है, साथ में उनका हौसला भी बढ़ाया जा रहा है। ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहे।

इस दौरान लोगों द्वारा भी सवाल पूछा जा रहा है। कई लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या उन्हें फिर से हो सकता है। इसका जवाब देते हुए जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल कहते हैं कि बिल्कुल हो सकता है।इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं जिनके शरीर में कोरोना वायरस दोबारा प्रवेश किया है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। तीन मुख्य बातों पर खासकर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें शारी

रिक दूरी, मास्क का उपयोग व सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी है।

chat bot
आपका साथी