Yaas cyclone Update News: झारखंड के इन जिलों में आज से दिखेगा तूफान यास का असर, कल से तीन दिन होगी आंधी संग बारिश, ALERT

Yaas cyclone ALERT चक्रवाती तूफान यास के कारण 25 से 27 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 11:47 AM (IST)
Yaas cyclone Update News: झारखंड के इन जिलों में आज से दिखेगा तूफान यास का असर, कल से तीन दिन होगी आंधी संग बारिश, ALERT
25 मई से आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है।

जमशेदपुर, जासं। तूफान यास झारखंड के कई जिलों में तबाही मचा सकता है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला भी शामिल है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं आेडिशा एवं बंगाल के सीमावर्ती जिले भी ज्यादा प्रभावित होंगे। इसे देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने जिले को अलर्ट किया है।

साथ ही सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा गया है। ताकि अगर किसी तरह की अनहोनी होने से उससे निपटा जा सकें। इसे देखते हुए अस्पतालों में अलग से तैयार की जा रही है। कुछ बेड आरक्षित रखे जाएंगे ताकि इमरजेंसी हालत में मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यास तूफान का असर झारखंड के कई जिलों में अधिक देखा जा सकता है। इस चक्रवाती तूफान के कारण 25 से 27 मई के बीच पूरे झारखंड में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। बिना किसी काम से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

यास तूफान का आज से ही दिखने लगेगा असर

शहर में यास तूफान का असर सोमवार से ही देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से ही जमशेदपुर शहर में बादल देखने को मिल सकता है। वहीं, 25 से आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। 28 मई से मौसम एक बार फिर साफ होगा। वहीं, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हालांकि, झारखंड के रांची में असर खास नहीं दिखेगा।

घाटशिला में आज पहुंचेगी एनडीआरएफ की टीम

बंगाल एवं आेडिशा से सटे घाटशिला अनुमंडल में भी चक्रवर्ती तूफान यास को लेकर अलर्ट जारी है। आपात परिस्थितियों के लिए आज शाम एनडीआरएफ की टीम पहुंचेगी। तूफान के ज्यादा तबाही की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी विभागों को एसडीओ ने अलर्ट पर रखा गया। बीडीओ सीओ को दिए प्रखंड में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम

23 मई : 36.7 : 26.8

24 मई : 37.0 : 28.0

25 मई : 30.0 : 26.0

26 मई : 28.0 : 24.0

27 मई : 27.0 : 24.0

28 मई : 33.0 : 24.0

29 मई : 34.0 : 25.0

chat bot
आपका साथी