अखिल भारतीय मुंडारी लेखक सम्मेलन में शामिल हुए तीन राज्यों के लेखक

घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उल्दा पंचायत के सुसुनिगडिया गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय मुंडारी लेखक सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। गांव में बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित लेखक सम्मेलन में तीन राज्य उड़ीसा से मुंडारी समज सांवार जामडा पश्चिम बंगाल से मुंडारी समाज सुसार संघ एवं झारखंड के मुंडा समाज विकास समिति के गण्यमान्य लेखक शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:00 AM (IST)
अखिल भारतीय मुंडारी लेखक सम्मेलन में शामिल हुए तीन राज्यों के लेखक
अखिल भारतीय मुंडारी लेखक सम्मेलन में शामिल हुए तीन राज्यों के लेखक

संवाद सूत्र, गालूडीह : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उल्दा पंचायत के सुसुनिगडिया गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय मुंडारी लेखक सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। गांव में बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित लेखक सम्मेलन में तीन राज्य उड़ीसा से मुंडारी समज सांवार जामडा, पश्चिम बंगाल से मुंडारी समाज सुसार संघ एवं झारखंड के मुंडा समाज विकास समिति के गण्यमान्य लेखक शामिल हुए। सम्मेलन में रांची विश्वविद्यालय के सेवानिवृत उप कुलपति डॉ सत्य नारायण मुंडा, डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के सेवनिवृत्त प्रो. सोमा सिंह अतिथि के रूप में शामिल थे। समाज की महिलाओं द्वारा मुंडारी नृत्य कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन में शामिल अतिथि द्वारा गांव में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सम्मेलन का शुरूआत अतिथि द्वारा दीपप्रजलित कर एवं मुंडारी भाषा मे प्रार्थना कर किया। पहले दिन मुंडारी भाषा एवं सांस्कृति के बारे में उपस्थित युवा वर्ग को जानकारी दिया। समापन के मौके पर सम्मेलन में उपस्थित लोगो के बीच मुंडारी कविता पाठ एवं साहित्य के बारे में जानकारी दिया गया। सम्मेलन में लेखिका डॉ तनुजा मुंडा, डॉ पार्वती मुंडा, सोमा सिंह, बीरबल सिंह,हरिपद मुंडा, शशधर मुंडा समेत कई मुंडारी लेखक शामिल थे। सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए सोमा सिंह मुंडा ने बताया कि मुंडारी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, सम्पोषण एवं संगवर्धन के लिए समाज का एक जुटता जरूरी है। समाज एवं देश मे मुंडारी भाषा एवं संस्कृति को आगे ले जाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल करने में बोध सिंह मुंडा, उमेश सिंह मुंडा, बंकिम मुंडा, जवाहरलाल मुंडा, कार्तिक मानकी समेत ग्रामीण का अहम योगदान रहा। सम्मेलन में लेखक टीम का हुआ गठन : सुसुनिगडिया गांव में बिरसा मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान अखिल भारतीय लेखक एसोसिएशन टीम का गठन किया गया। टीम में तीन राज्य उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के 46 लेखक एवं लेखिका को शामिल किया गया। टीम में सोमा सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनित किया गया- जबकि बिरबल सिंह को सचिव एवं हरिपद मुंडा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष सोमा सिंह ने कहा जल्द ही एसोसिएशन टीम का विस्तार करेगी।

chat bot
आपका साथी