माघी पूर्णिमा पर अनंत बलिया सेवा निकेतन में हुई पूजा-अर्चना

प्रखंड के ईचडाशोल अनन्त बलिया सेवा निकेतन में शनिवार को गुरु रविदास की जयंती मनाया गई साथ ही माघी पूर्णिमा के अवसर पर अनन्त बलिया बाबा को पुजारी द्वारा मंत्र उच्चारण कर रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना में बाबा के शिष्य ने पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:35 AM (IST)
माघी पूर्णिमा पर अनंत बलिया सेवा निकेतन में हुई पूजा-अर्चना
माघी पूर्णिमा पर अनंत बलिया सेवा निकेतन में हुई पूजा-अर्चना

संसू, बहरागोड़ा : प्रखंड के ईचडाशोल अनन्त बलिया सेवा निकेतन में शनिवार को गुरु रविदास की जयंती मनाया गई साथ ही माघी पूर्णिमा के अवसर पर अनन्त बलिया बाबा को पुजारी द्वारा मंत्र उच्चारण कर रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना में बाबा के शिष्य ने पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि इस दौरान संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद महिला और पुरुष शिष्य के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। आयोजन को सफल बनाने में सुकदेव ब्रह्मचारी, बिनायक बेरा, मोहनी रंजन ओझा, बोमकेश साहा, बंकिम जाना, मोतीलाल साव, धनपति टुडू, कवि कुंडू, रवि कुंडू, अशोक घोष, मृत्युंजय सिंह, नंदलाल नायक, उत्पल साहू, मिथुन मैती, डोमा साहू, यमुना बेरा, मोहलता दास, मालती पाल, काजल जेना, दीपू रानी पाल,सुजीत बेरा आदि जुटे हैं। अखंड हरिनाम संकीर्तन व यज्ञ संपन्न : माघ पूर्णिमा के अवसर पर मऊभंडार श्रीराधा कृष्ण मंदिर में आयोजित अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन व यज्ञ शनिवार को संपन्न हुआ। शुक्रवार से ही मंदिर परिसर में संकीर्तन व यज्ञ का अनुष्ठान किया गया था। संकीर्तन में काफी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। संकीर्तन के दौरान श्री राधे कृष्ण के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी देवताओं की परिक्रमा कर संकीर्तन किया गया। संकीर्तन व यज्ञ के समापन के बाद मंदिर के पुजारी निरंजन मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान श्रीसत्यनारायण की पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव धर्मेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, लाल कामेश्वर पांडेय, विजय पांडेय, प्रमोद सिंह, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, मुनिब शर्मा, बीएन सिंह, सुखारी सिंह, निर्मला शुक्ला, नीलू देवी, अंजू देवी, इशिता तिवारी, सुमित्रा सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राजकिशुन राय, कृष्णकांत चौबे, अशोक चौधरी, बिदेश्वरी सिंह, रामनाथ राय, लालजी सिंह, चन्दूलाल, साधु राय, शिवमुनि प्रसाद, नीरज छेत्री, संजीव सिंह तोमर, अजित घोषाल, राम कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। संस्कृति को बढ़ावा देता है भीम मेला : प्रखंड के मुड़ाठाकरा गांव में भीम मेला के 75 में वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र शामिल हुए। कमेटी की तरफ से उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोज ने कहा कि भीम मेला क्षेत्र के सबसे प्राचीन एवं लोकप्रिय मनोरंजक आयोजनों में से एक है इससे स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलती है इस वर्ष प्लेटिनम जुबली के अवसर पर आयोजन समिति ने रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन कर बेहतर कार्य किया है इसके लिए कमेटी बधाई की पात्र है मौके पर संजय दास, परिमल दास, विश्वजीत दास, बबलू महंती, हरेंद्र मैती, सत्यजीत मैती, कौशिक महंती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी