पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बगराईसाई गांव में प्रखंड विकास पदाधिकार डांगुर कोड़ा एवं जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू ने सैकड़ों पौधे लगाए। ये पौधे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बसंती मुर्मू की जमीन पर लगाए गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM (IST)
पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बगराईसाई में पौधारोपण करते बीडीओ एवं चामी मुर्मू

संवाद सूत्र, राजनगर: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बगराईसाई गांव में प्रखंड विकास पदाधिकार डांगुर कोड़ा एवं जिला परिषद सदस्य चामी मुर्मू ने सैकड़ों पौधे लगाए। ये पौधे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बसंती मुर्मू के जमीन पर लगाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधा रोपण अति आवश्यक है। राजनगर पंचायत में लक्ष्मी महतो के जमीन पर आम बगवानी का पौधारोपण विधायक प्रतिनिधि श्री धर्मा मुर्मू और पंचायत समिती सदस्य जुही महतो ने किया। कुड़मा पंचायत में पानो मुर्मू और पंचायत समिती सदस्य डोली हांसदा ने पौधरोपण किया। इसी तरह जोनबनी पंचायत में मुखिया डुमनी हेम्ब्रम, बीजाडीह पंचायत के भुरसा गाँव में मुखिया सालगे मुर्मू, टीटींडीह पंचायत में मुखिया दुलारी मुर्मू, गोविन्दपुर पंचायत के नयासाई गाँव में कृति रानी गोप के जमीन पर पूर्व विधायक अंनतराम टुडू और मुखिया श्रीमती सवित्री मुर्मू, एदल पंचायत में निदेशक उमा महतो एवं मुखिया संगीता सरदार ने वृक्षारोपण किया।

इस तरह से पूरे प्रखंड स्तर में प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया है। आज का पूरे प्रखंड में लगभग 600 पौधे लगाए। पौधारोपण में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, जिला परिषद चामी मुर्मू , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार प्रमाणिक, मनोज कुमार तियु, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, जवाहरलाल महतो, कनीय अभियंता रश्मि बोदरा, मनोज गुप्ता, कृतिवास मुंडा, शांतिराम महतो, सहायक अभियंता विजय महतो, बी.एफ.टी. राम चन्द्र देवगम , प्रधान बिरूवा, सनगी दोगों ,बसंती मूर्मू, प्रभा, ठाकुर मुर्मू, मृत्युंजय चक्रवती, हेमंत महतो,।सोमय सोरेन, शिवाराम सोरेन, सुशील महतो, राज किशोर,पुष्प लता प्रधान, संबधित पंचायत सेवक ,रोजगार सेवक, स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, मांझी बाबा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी