World Disability Day: दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र दिए गए

World Disability Day पोटका बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा ग्वाल कांटा पंचायत के शिविर में एक दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल ब्लाइंड स्टिक व्हीलचेयर श्रवण यंत्र वैशाखी आदि यंत्रों का वितरण किया गया। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:08 PM (IST)
World Disability Day: दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र दिए गए
पेंशन की स्वीकृति पत्र उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

पोटका, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के पोटका बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा ग्वाल कांटा पंचायत के शिविर में एक दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी आदि यंत्रों का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास, अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, सीडीपीओ विभा सिन्हा तथा सुधीर सोरेन के हाथों किया गया।

इस अवसर पर ग्वाल काटा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में पेंशन के लाभुक उपस्थित हुए थे जिन्हें पेंशन की स्वीकृति पत्र उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही 300 लाभुकों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद हीरामणि मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सुधीर सोरेन आदि उपस्थित रहे।

इन दिव्यांगों को दिया गया यंत्र

अरुण सरदार व्हीलचेयर, ललिता भगत व्हीलचेयर, प्रमाणिक व्हीलचेयर, संकरी दास व्हीलचेयर, संजय गोप ट्राई साइकिल, सुमित्रा मुर्मू ट्राय साइकिल, सोनू कुमार मंडल ट्राई साइकिल, ठाकुर सुरेंद्र ब्लाइंड स्टिक, पायो महाली श्रवण यंत्र, आबू चरण मंडल श्रवण यंत्र, अनूप मंडल श्रवण यंत्र, सुकुरमनी कालिंदी श्रवण यंत्र, ललिता कालिंदी श्रवण यंत्र, पूर्वी थयाल व्हीलचेयर, विश्वेश्वर पुरान बैसाखी, आकाश दायक ब्लाइंड स्टिक, सुखी बुर्मु श्रवण यंत्र आदि यंत्रों का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी