राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को ले दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के उपरांत टीकाकरण के ट्रायल हेतु कर्मचारियों को आवश्यक किट उपलब्ध करा क्षेत्र में रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:51 PM (IST)
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को ले दिया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को ले दिया प्रशिक्षण

जासं, जमशेदपुर : राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. नवीन चंद्र की ओर से कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत टीकाकरण के ट्रायल के लिए कर्मचारियों को आवश्यक किट उपलब्ध करा क्षेत्र में रवाना किया गया। डा. नवीन कुमार ने बताया कि पशुओं में खुरपका-मुंहपका और ब्रूसेलोसिस रोग के रोकथाम हेतु केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लाक निगरानी यूनिट का गठन किया गया हैं। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अध्यक्ष, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संयोजक, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को सदस्य मनोनित किया गया हैं।

chat bot
आपका साथी