पंचायत चुनाव को कमर कस लें कार्यकर्ता : समीर

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST)
पंचायत चुनाव को कमर कस लें कार्यकर्ता : समीर
पंचायत चुनाव को कमर कस लें कार्यकर्ता : समीर

संसू, चाकुलिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य में अगले दो-तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव अवश्यंभावी है। इसे देखते हुए बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को और सु²ढ़ करना है। सांगठनिक विस्तार के साथ ही राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी गांव-गांव तक करना है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का जुड़ाव झामुमो से हो सके। उन्होंने कहा कि सांगठनिक ढांचा को दुरुस्त करने के लिए सबसे पहले पंचायत समिति पुनर्गठन का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हो जाए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं में धनंजय करुणामय, डोमन माझी, समीर दास, पंकज महतो, घनश्याम महतो, श्याम मांडी, राधानाथ मुर्मू दाखिन किस्कू, जयराम हेम्ब्रम, समसार मुर्मू, रामचंद्र हांसदा, बलराम महतो, विजय गोस्वामी, राहुल महतो, गोविद हेंम्ब्रम, मंजू टुडू, दुलारी हेंब्रम, ललिता हांसदा, टुल्लू साव, असगर हुसैन, मो गुलाब, मलय रुहिदास आदि शामिल थे। बीडीओ ने किया बलियागोड़ा विद्यालय का निरीक्षण : प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय खुल जाने पर शनिवार को बलियागोड़ा अपग्रेड विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं की जांच की। साथ ही शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में जारी सभी दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाए। विद्यालय आने वाले छात्रों की दिनचर्या पर नजर रखें। मास्क पहनने व सभी नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं छात्र-छात्राओं से भी बात की। जानने की कोशिश की कि उन्हें इतने दिनों बाद विद्यालय खुलने पर पढ़ाई में रुचि है या नहीं, उन्होंने सामान्य ज्ञान के कई सवाल बच्चों से किए। जिनका सभी बच्चों ने सही जवाब दिया। इसके बाद बीडीओ ने बताया कि बच्चों की रुचि पढ़ाई में बनी हुई है, जरूरी है कि कक्षाएं नियमित चलें और उन्होंने बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने का शिक्षकों को निर्देश दिया। साथ ही स्कूल के आसपास और स्कूल की सफाई रखने को कहा।

chat bot
आपका साथी