विधायक समीर महंती के विरोध में प्रखंड व अंचल कर्मियों का कार्य बहिष्कार आज

विधायक समीर महंती के द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर पंचायत सचिव (पंस) अश्विनी कुमार दास के साथ मारपीट करने के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने मंगलवार को कलम बंद कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बहरागोड़ा बीडीओ राजेश कुमार साहू को कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:00 AM (IST)
विधायक समीर महंती के विरोध में प्रखंड व अंचल कर्मियों का कार्य बहिष्कार आज
विधायक समीर महंती के विरोध में प्रखंड व अंचल कर्मियों का कार्य बहिष्कार आज

संसू, बहरागोड़ा : विधायक समीर महंती के द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर पंचायत सचिव (पंस) अश्विनी कुमार दास के साथ मारपीट करने के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने मंगलवार को कलम बंद कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बहरागोड़ा बीडीओ राजेश कुमार साहू को कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। प्रखंड सह अंचल के कर्मचारियों ने कहा कि पाटपुर पंचायत के पंचायत सचिव अश्विनी कुमार दास के साथ विधायक समीर महंती, तरुण राणा, झामुमो कार्यकर्ता सुमित माइती समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से मारपीट की है। इस परिस्थिति में प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कर्मियों के साथ विधायक का यह बर्ताव निदनीय है। यदि सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट किया जाएगा तो काम करने में काफी परेशानी होगी। सभी कर्मचारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से गुहार लगाते सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कहा, उनके साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने पर कानूनी कार्रवाई के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। सभी कर्मचारियों ने कहा कि जब तक इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घाटवारी, जन सेवक सह पंचायत सचिव गिरीश चंद्र टूडू, मंगल मुर्मू, राजेंद्र कुमार, मंगल टुडू, जितेंद्र कुमार नायक, उपेंद्रनाथ महतो, साधन कुमार नायक, सत्यनाथ सरदार, तापस कुमार दास, रसाराज महतो, मनोज कुमार बासुरी, तरुण कुमार साव, तपन कुमार बेरा, सोनाराम मुर्मू, जगन्नाथ पाल, आशीष कुमार माईती, गोविद टूडू, धर्मेंद्र प्रसाद, सोनू नाग, रंजीत सोरेन, सोनाराम मुर्मू समेत प्रखंड सह अंचल के कई कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी