Suicide: 50 रुपये को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी ने आग लगा कर दी जान

Women commits suicide. मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीपा गांव के भूमिजसाई टोला में महज 50 रुपये को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। घायल पत्नी को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने की जगह पति ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:53 PM (IST)
Suicide: 50 रुपये को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी ने आग लगा कर दी जान
मनोहरपुर मेें पति से विवाद के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली।

मनोहरपुर, जासं। कोल्हान के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीपा गांव के भूमिजसाई टोला में महज 50 रुपये को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। घायल पत्नी को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने की जगह पति ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया और कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना की पुलिस को जानकारी दिए बगैर मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतका ढीपा भूमिजसाई टोला निवासी गोपाल सुरीन की पत्नी लगभग 33 वर्षीय उर्मिला सुरीन थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। सोमवार को पेशे से हाजरी मजदूरी करने वाले गोपाल सुरीन ने अपनी पत्नी उर्मिला से 50 रुपये की मांग की। पत्नी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर गोपाल ने राशन दुकान से लाए राशन बेच देने की बात की। इसी बात को लेकर पति- पत्नी में कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। उसी शाम उर्मिला ने खाना बनाने के दौरान चूल्हे के पास ही गैलन में रखे केरोसिन अपने ऊपर उठेड़ लिया और वह आग की चपेट में आ गई। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई। रात्रि में इलाज नहीं मिलने से सुबह होते होते उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही छानबीन

दूसरे दिन गोपाल ने अपने ससुराल वालों को बुला कर कोयल नदी किनारे उर्मिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना मनोहरपुर थाना पुलिस को मिली, तो बुधवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतका के पति गोपाल व आसपास के लोगों से पूछताछ की। इन सब के बीच यह सवाल बना हुआ है कि स्वयं आग लगाने के बाद घायल उर्मिला को रात भर में इलाज की कोई कोशिश क्यों नहीं की गई। न ही पुलिस को किसी प्रकार की सूचना दी गई। इसकी पीछे का मकसद क्या था। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी