Murder : खाना देने में देरी हुई तो देवर ने भाभी को मार डाला

जमशेदपुर के गोविंदपुर में देवर ने अपनी भाभी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। भाभी का कसूर इतना था कि किसी वजह से उसने खाना परोसने में देरी कर दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 11:34 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 11:34 AM (IST)
Murder : खाना देने में देरी हुई तो देवर ने भाभी को मार डाला
Murder : खाना देने में देरी हुई तो देवर ने भाभी को मार डाला

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबनी गांव के श्यामू टोला में देवर सुदेश मेलगांडी ने अपनी भाभी लीलमुनी मेलगांडी (36 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या कर दी। भाभी का कसूर इतना था कि किसी वजह से उसने खाना परोसने में देर कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपित आरोपित सुदेश मेलगांडी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मृतका के चाचा ससुर सुशेन मेलगांडी के बयान पर गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

अपने बयान में सुशेन मेलगांडी ने बताया कि मृतक का पति सोमाय मेलगांडी पलामू जिला बल में एएसआइ के पद पर कार्यरत है। सोमाय मेलगांडी चार भाई है। जिनमें दो भाई एक ही आंगन में अलग रहता है। जबकि सोमाय मेलगांडी का छोटा भाई सुदेश मेलगांडी उसके साथ रहता था। चूंकि सोमाय पुलिस की नौकरी करता है सो वह गांव घर में नहीं रहता था। सुशेन मेलगांडी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर लीलमुनी अपने छोटे बेटे को पढ़ा रही थी, जबकि आठ वर्षीय बड़ी बेटी स्कूल गयी थी। इसी बीच आरोपित अपने हाथों में टांगी लेकर आया और अपनी भाभी लीलमुनी मेलगांडी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। लीला का छह वर्षीय पुत्र अपनी आंखों के सामने ही चाचा को हत्या करते देख रहा था। लीला को मारने के बाद सुदेश भाग गया। इसी बीच बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग परिजन पहुंचे और लीला को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खाना देने में देरी होने के कारण की हत्या 

गोविंदपुर थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि पुलिस को जांच-पड़ताल और पूछताछ में जानकारी मिली कि हत्यारा देवर सुदेश मेलगांडी दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया था। उस समय लीलमुनी मेलगांडी ने कहा कि मैं अभी पढ़ा रही हूं, थोड़ी देर में खाना दूंगी। इतना सुनने के बाद सुदेश मेलगांडी घर से निकल गया।

लीलमुनी को क्या पता था कि जिस देवर को वह पाल-पोस रही है वही थोड़ी देर बाद उसकी हत्या कर देगा। वह अपने बच्चे को पढ़ाने में व्यस्त थी। इसी बीच करीब 12.30 बजे हत्यारा दुबारा गुस्से में हाथ में टांगी लेकर आया। जब तक लीलमुनी कुछ समझ पाती टांगी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। यह तो संयोग था कि बगल में हत्यारे का छह वर्षीय भतीजा था, लेकिन उस पर टांगी नहीं चलाई। बताया जाता है कि हत्यारा अर्ध विक्षिप्त है। यही कारण है कि मामूली बात को लेकर वह भाभी की हत्या कर दिया।

खैरबनी के जंगल में पकड़ाया हत्यारा सुदेश

हत्या करने के बाद हत्यारा टांगी लेकर भाग गया। गोविंदपुर थाना प्रभारी रेणु गुप्ता हत्यारे को पकड़ने के लिए चारों ओर पुलिस का जाल बिछाया। इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली कि हत्यारा सुदेश को खैरबनी स्टेशन के पास स्थित जंगल की ओर जाते देखा गया है। पुलिस जंगल में खोजते हुए जब अंदर गयी तो देखा कि हत्यारा सुदेश मेलगांडी एक पेड़ नीचे छिप कर बैठा था। उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी