Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के टेल्को सीटू तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Women Dead Body Found. टेल्को थाना की पुलिस ने टेल्को सीटू तालाब से शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। शव मिलने की जानकारी सभी थाना की पुलिस को दी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:40 PM (IST)
Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के टेल्को सीटू तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
पुलिस ये पता कर रही कि किसी थाना क्षेत्र में महिला की मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज है या नहीं।

जमशेदपुर,जासं। टेल्को थाना की पुलिस ने टेल्को सीटू तालाब से शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। शव मिलने की जानकारी सभी थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस ये पता कर रही कि किसी थाना क्षेत्र में महिला की मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज है या नहीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की माने तो महिला ने खुदकुशी की है या हत्या कर शव को लाकर तालाब में फेंका गया है। इससे पहले शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ तालाब के पास लगी रही। महिला आसपास इलाके की नहीं है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। शव की पहचान के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है। दूसरी ओर गुरुवार को आदित्यपुर टोल ब्रिज से जिस युवक ने नदी मे छलांग लगाई थी। उसका शव बरामद नही हो पाया है। शुक्रवार को गोताखोर शव बरामदगी का प्रयास करते रहे। अबतक शव बरामद नही हो पाई है। कदमा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी