मुसाबनी में डांडिया नाइट में जमकर झूमी महिलाएं

मुसाबनी अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मुसाबनी शाखा की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित उत्सव के दौरान यहां की भगवान कृष्ण की तस्वीर को प्रतिष्ठित विधि विधानपूर्वक से पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:30 AM (IST)
मुसाबनी में डांडिया नाइट में जमकर झूमी महिलाएं
मुसाबनी में डांडिया नाइट में जमकर झूमी महिलाएं

संवाद सूत्र, मुसाबनी : मुसाबनी अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति मुसाबनी शाखा की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित उत्सव के दौरान यहां की भगवान कृष्ण की तस्वीर को प्रतिष्ठित विधि विधानपूर्वक से पूजा अर्चना की गई। उनकी महिमा में महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन भी किया। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटे गए। इसके अलावा समिति से जुड़ी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ डांडिया की। गानों की धुन पर पारंपरिक परिधान में सजी महिलाएं डांडिया नृत्य करते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेला समिति द्वारा यहां स्टॉल भी लगाया गया था। कार्यक्रम के आयोजन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की मुसाबनी शाखा की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल, रुकमा अग्रवाल, ममता सिघानिया, शशी अग्रवाल, विमला अग्रवाल, पायल अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संगीता गोयल, मिली सिघानिया, बबीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,मेघा अग्रवाल आदि ने अहम भूमिका अदा की। आयोजन समिति की ममता सिघानिया ने बताया कि नवरात्र के मौके पर हमलोग अब हर वर्ष डांडिया उत्सव का आयोजन करते हैं। जिसमें समिति से जुड़ी महिलाएं हर्षोल्लास के साथ भाग लेती हैं। कार्यक्रम की सफलता से महिला समिति का हौसला भी बढ़ा है। दिल्ली से आए चिकित्सक ने लोगों को रक्तदान के प्रति किया जागरूक : कुड़मी संस्कृति विकास समिति का 20वां रक्तदान महाशिविर 23 अक्टूबर शनिवार को नयाडीह जामुआ क्लब भवन में आयोजित किया गया है। इस सफल बनाने तथा रिकार्ड रक्त संग्रह करने के लिए नई दिल्ली के गुरु गोविद सिंह अस्पताल के सीएमओ डा. आदित्य महतो दिल्ली से गुरुवार को धालभूमगढ़ पहुंचे एवं गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गुड़ाबांधा शाखा के अध्यक्ष भूषण चंद्र महतो, मदन महतो एवं सदस्यों के साथ मोटरसाइकिल से घर-घर जाकर लोगों को रक्तदान को लेकर जागरुक किया तथा 23 को रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की। डा. महतो के नेतृत्व में ज्वालकाटा, गुड़ाबांधा, भाखर, सिंहपुरा, तराशपुर, अर्जुनबेड़ा, बालीजुड़ी के अलावा अन्य गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया तथा रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डा. आदित्य महतो ने बताया कि इस क्षेत्र के गरीब जनता को रक्त के लिए जूझना पड़ता है। कुड़मी संस्कृति विकास समिति रक्त की कमी न हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कारण वे भी दिल्ली से धालभूमगढ़ पहुंचे है और वे रक्तदान को लेकर लोगो को जागरुक कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्ष से ग्रामीण क्षेत्र के लोग रक्त के प्रति जागरुक देखे जा रहे हैं । यह क्षेत्र ही नहीं झारखंड राज्य के लिए शुभ संकेत है।

chat bot
आपका साथी