भारतीय व्यापार मंडल जादूगोड़ा की महिला इकाई का होगा गठन

भारतीय व्यापार मंडल के द्वारा महिलाओं को भी इस संगठन में जुड़ने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के दिशा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी जोर-शोर से प्रयास किया जा रहा है। रविवार को जादूगोड़ा के यूसिल कॉलोनी में महिलाओं को इस संगठन से जोड़ने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:00 AM (IST)
भारतीय व्यापार मंडल जादूगोड़ा की महिला इकाई का होगा गठन
भारतीय व्यापार मंडल जादूगोड़ा की महिला इकाई का होगा गठन

संसू, जादूगोड़ा : भारतीय व्यापार मंडल के द्वारा महिलाओं को भी इस संगठन में जुड़ने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के दिशा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी जोर-शोर से प्रयास किया जा रहा है। रविवार को जादूगोड़ा के यूसिल कॉलोनी में महिलाओं को इस संगठन से जोड़ने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। कॉलोनी के सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यापार जगत से जुड़ी माला गुप्ता के घर में बैठक हुई। जिसमें महिलाओं के व्यापारी के रूप में विभिन्न समस्याओं में भारतीय व्यापार मंडल द्वारा काफी बढ़ चढ़कर मदद करने की बात कहीं गई । साथ ही व्यापार मंडल के उद्देश्य के बारे में महिलाओं को जानकारी भी दिया गया एवं जादूगोड़ा क्षेत्र से अधिक से अधिक महिलाओं को इस संगठन में जुड़ने के लिए महिलाओं को प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने महिला संगठन की मजबूती के लिए कहा कि यह एकमात्र संगठन व्यापारिक संगठन है जिसमें महिलाओं का भी अपना अलग से एक यूनिट बना दिया गया है। महिला व्यापारियों को भी हो रही समस्याओं का इसमें समाधान किया जाएगा। वहीं महिला कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता माला गुप्ता को प्रदेश कमेटी में स्थान दिया गया।। वहीं इस अवसर पर माला गुप्ता ने कहा की प्रयास करेंगे कि जादूगोड़ा क्षेत्र से काफी महिलाएं इस संगठन से जुड़े। उनके समस्याओं का समाधान हो। वहीं जल्द से जल्द जादूगोड़ा में महिला इकाई का गठन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू, प्रदेश मंत्री मोहित साह, प्रदेश कमेटी के चंचल भाटिया, मनोज शर्मा, विवेक चौधरी, रितेश कुमार अग्रवाल, मनोज खत्री, कमल अग्रवाल, जादूगोड़ा महिला कमेटी से माला गुप्ता, रीना महाली,शारदा शर्मा, उमा कुमारी, संजू ठाकुर, चंदा दास, सरिता देवी, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी, रिकी व सदस्यो में विकास गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, धर्मचंद गुप्ता, सीताराम गुप्ता, योगेश अग्रवाल, बंटी कांवटिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी