ग्राम संगठन से जुड़कर स्वावलंबी हो रही हैं महिलाएं

जेएसपीएल की ओर से मुसाबनी प्रखंड की ग्रामीण महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए ग्राम संगठन से जोड़ा गया है। ग्राम संगठन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वाबलंबी हो रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:00 PM (IST)
ग्राम संगठन से जुड़कर स्वावलंबी हो रही हैं महिलाएं
ग्राम संगठन से जुड़कर स्वावलंबी हो रही हैं महिलाएं

संसू, मुसाबनी : जेएसपीएल की ओर से मुसाबनी प्रखंड की ग्रामीण महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए ग्राम संगठन से जोड़ा गया है। ग्राम संगठन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वाबलंबी हो रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। बत्तख पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, सिलाई ,कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने जीवन को संवारने में जुटी हुई हैं। गुरुवार को जेएसपीएल के क्लस्टर मीटिग में कलस्टर को-आर्डिनेटर अभिजीत भगत ने बताया कि आने वाले दिनों में महिला स्वयं सहायता समूहों का दायित्व व अधिकार बढे़गा। ग्राम संगठन के माध्यम से महिलाएं हर मामले में सशक्त व स्वावलंबी हो जाएंगी। महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने व बैंक से ऋण दिलाने की व्यवस्था सरकार ने की है। इसका लाभ गांव की सभी महिलाओं को उठाना चाहिए। बैठक में 15 ग्राम संगठन के 30 से अधिक अध्यक्ष व सचिव ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी