अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं व बच्चों ने किया योग

प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और नियमित योग करने से व्यक्ति लंबे समय तक जीता है..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:30 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं व बच्चों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं व बच्चों ने किया योग

संस, घाटशिला : प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और नियमित योग करने से व्यक्ति लंबे समय तक जीता है। इसलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं संगठनों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी लोग योगाभ्यास कर स्वस्थ समाज का संदेश देते हैं।

सोमवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घाटशिला के कीताडीह मैदान में महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने योग कर स्वस्थ समाज का संदेश दिया है। इस अवसर पर बहादुर सोरेन समेत अन्य लोगों ने कहा कि योग सभी के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित योगाभ्यास से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग का लोहा मान रहा है। योग से कइयों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीताडीह मैदान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर झरना नमाता, लक्ष्मी प्रिया नमाता, भूमिका नमाता, ²ष्टि नमाता, सृष्टि नमाता समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं राजस्टेट में किरण एक्वा प्लांट की संचालिका किरण प्रसाद, मोनू कुमार, बिरेन्द्र प्रसाद समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया। धालभूमगढ़ में भी मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : धालभूमगढ़ : प्रखंड के कई क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। धालभूमगढ़ थाना में भी यह आयोजन किया। इसमें पुलिसकर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कई संस्थाओं के अलावा लोगों ने अपने-अपने घरो में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी