Jharkhand: ब्राउन शुगर के धंधे में सबसे अधिक महिलाएं सक्रिय, चलते-फिरते सुरक्षित तरीके से बेच रही नशे की पुड़िया

नशे की पुड़िया ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के धंधा करने वाले संगठित गिरोह ने धंधे में महिलाओं को शामिल कर रखा है जो सुरक्षित तरीके से गली-मुहल्लों में पुड़िया की बिक्री चलते-फिरते कर रही है और किसी को इन पर शक भी नहीं हो रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:26 AM (IST)
Jharkhand: ब्राउन शुगर के धंधे में सबसे अधिक महिलाएं सक्रिय, चलते-फिरते सुरक्षित तरीके से बेच रही नशे की पुड़िया
पुलिस ने 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था ।

जमशेदपुर, जासं। नशे की पुड़िया ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के धंधा करने वाले संगठित गिरोह ने धंधे में महिलाओं को शामिल कर रखा है जो सुरक्षित तरीके से गली-मुहल्लों में पुड़िया की बिक्री चलते-फिरते कर रही हैं और किसी को इन पर शक भी नहीं हो रहा है।

गिरोह के सरगना महिलाओं के माध्यम से ही पुड़िया की सप्लाई आदित्यपुर के जुगसलाई से लेकर जमशेदपुर के हर इलाके में कर रहे हैं। महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। कारण महिलाओं पर किसी को शक नहीं होना और जल्द पकड़ में नहीं आना है। कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में ब्राउन शुगर के साथ मंगलवार को महिला समेत चार लोगों की गिरफ्तारी प्रत्यक्ष उदाहरण है। महिला जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहनेवाली है। गिरोह के पास 50 ग्राम ब्राउन की बरामदगी की गई थी। अगर पुलिस सही तरीके से नेटवर्क खंगालेगी तो गिरोह से जुड़े और भी लोग पकड़े जाएंगे।

पहले आ चुके हैं कइ मामले

इससे पहले सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में महिला डॉली परवीन ब्राउन शुगर का धंधा लंबे समय से करती रही। उसे जुलाई 2020 में अखबार में खबर छपने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद धंधा बंद होने के बजाय और बढ़ता चला और बेचने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती चली गई। उसके अड्डे से बीते एक साल में 16 महिलाएं पकड़ी गई जो ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की धंधे से जुड़ी थी। घूम-घूमकर पुड़िया की बिक्री कर रही थी। विगत 15 फरवरी को जुगसलाई थाना की पुलिस ने 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान सीतारामडेरा के भारती केवर्तो, उर्मिला भुइंया और जुगसलाई की रशीदा खातून थी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है। तीनों महिलाएं पहले से इस धंधे में है और जेल जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी