Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर के मानगो में सुवर्णरेखा नदी से महिला का शव बरामद, लगातार मिल रहे नदी में शव

मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर सुवर्णरेखा नदी से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की अब तक पहचान नहीं हुई है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना दी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:45 PM (IST)
Jamshedpur Crime News : जमशेदपुर के मानगो में सुवर्णरेखा नदी से महिला का शव बरामद, लगातार मिल रहे नदी में शव
संभव है शव कहीं दूसरे क्षेत्र से बहकर आया है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना की पुलिस ने मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर सुवर्णरेखा नदी से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की अब तक पहचान नहीं हुई है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना दी थी। संभवतः महिला की उम्र 35-40 के करीब होगी।

मानगो और आस-पास के थाना क्षेत्र की पुलिस को शव बरामदगी की सूचना प्रेषित की गई है। गुमशुदा लोगों की सूची मिलायी जा रही है। संभव है शव कहीं दूसरे क्षेत्र से बहकर आया है। महिला की नदी में डूबने से मौत होने की संभावना है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही जानकारी मिलने की संभावना है। मामले में मानगो थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले महिला का शव मिलने से स्थानीय लोगों की नदी तट पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। बरामद शव आस-पास क्षेत्र की किसी महिला की नहीं है। नदी में विगत 25 दिन से लगातार शव बरामद हो रहे हैं। 21 अक्टूबर को मुसाबनी के केनाल से दो लोगों का शव बरामद किया गया था। शव सड़-गल चुके हैं जिसके कारण दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र एक महिला का शव सात अक्टूबर को बरामद किया गया था। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह से जुगसलाई की युवती अर्चना दुबे का शव 22 सितंबर को बरामद किया गया था जिसकी हत्या की गई थी। कदमा में डूबी राजजनमनगर की किशोरी की प्रियंका का शव विगत 28 सितंबर को बरामद किया गया था। वह नदी में नहाने के दौरान पानी की तेज बहाव में बह गई थी।

chat bot
आपका साथी