Jamshedpur Crime Dairy : जमशेदपुर के कमलपुर में महिला की हत्या, शव को कुएं में फेंका

Jamshedpur Crime Dairy पटमदा के कमलपुर थाना की पुलिस ने फूलझरना के मुढीडीह निवासी कृष्णा मांझी की खेत में कुएं से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:43 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy :  जमशेदपुर के कमलपुर में महिला की हत्या, शव को कुएं में फेंका
यहां पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की खबरें।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के कमलपुर थाना की पुलिस ने फूलझरना के मुढीडीह निवासी कृष्णा मांझी की खेत में कुएं से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या की गई है। हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को कुएं में फेंक दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

शव की पहचान को पुलिस प्रयासरत है। पहचान के बाद ही हत्या का कारण पता चलने की संभावना है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या करने और हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को कुएं में फेंक देने की प्राथमिकी अरुण महतो की शिकायत पर कमलपुर थाना में दर्ज की गई है।

चापाकल मरम्मत में पाइप हाईटेंशन तार से सटा, मिस्त्री की मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बागुनहातु ए ब्लाक रोड नंबर दो निवासी विजय प्रसाद की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को विजय प्रसाद अपने साथी के पड़ोस में रहने वाले नरायण के घर के चापाकल का मरम्मत कर रहा था। चापाकाल से पाइप को बाहर निकालने में पाइप घर के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे तीन बेटियों और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

जमशेदपुर के पटमदा में सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र ठनठनी में रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंटू कुंभकार की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई जबि उसके साथी सुभाष कर्मकार की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों जमशेदुपर से सटे कपाली क्षेत्र के डैमडुबी ताजनगर के निवासी है। दोनों बाइक से पटमदा की ओर जा रहे थे। ठनठनी के पास ट्रक ने दोनों ने को चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया।

chat bot
आपका साथी