दो साल पहले हुई थी लव मैरेज, चार माह का बेटा छोड़ लगा ली फांसी

हरागोड़ा प्रखंड के इटामुड़ा गांव में विवाहिता महिला प्रतिमा नायक (20 साल) ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने 26 फरवरी 2019 को नंद किशोर नायक के साथ लव मैरेज किया था। दोनों का चार माह का बेटा भी है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:06 PM (IST)
दो साल पहले हुई थी लव मैरेज, चार माह का बेटा छोड़ लगा ली फांसी
एक साल पहले हुई थी लव मैरेज, चार माह का बेटा छोड़ लगा ली फांसी

बहरागोड़ा ः बहरागोड़ा प्रखंड के इटामुड़ा गांव में विवाहिता महिला प्रतिमा नायक (20 साल) ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने 26 फरवरी 2019 को नंद किशोर नायक के साथ लव मैरेज किया था। दोनों का चार माह का बेटा भी है। घटना के संबंध में पति नंद किशोर नायक ने बताया बीते शुक्रवार शाम को पास में ही लगे मकर मेला से झिलाफी लाकर दोनों ने खाया था। रात को वह चीनी खाना चाहती थी। मैंने यह कहते हुए मना किया कि चीनी मत खाओ। बच्चा को सर्दी जुकाम हुआ है। उसे नुकसान होगा। सुबह उठते ही वह दूसरे कमरे में चली गई और पंखा से लटककर अपनी जान दे दी। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। नंदकिशोर ने बरागाडियां पंचायत के आसन गाड़िया गांव की प्रतिमा से फरवरी 2019 में प्रेम विवाह किया था।

इधर बेटी के पिता शंभू राणा का भी कहना है कि चीनी को लेकर कल रात को झगड़ा हुई थी । सुबह 10 बजे फोन आया कि बेटी दरवाजा लगा कर अंदर में है। यह सुनकर दौड़ा भागा आया। सूचना मिलते बहरागोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीलेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुच कर घटना की जानकारी ली।बंद कमरे से दरवाजा तोड़ कर महिला को बाहर निकाला। इनका दो साल पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने भागकर शादी की थी। थाना लिखित के आधार पर दोनों की शादी हुई थी। मेरी बेटी को तीन महीने पूर्व पति नंदकिशोर नायक ने कि तुम मायके चल जाओ तुमको रुपया दे रहे हैं। बेटा मेरे साथ रहेगा। मैं दूसरा शादी कर लूंगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बेटी ने फोन पर बताया था कि शनिवार को वह मायके आएगी।

chat bot
आपका साथी