जादूगोड़ा कॉलोनी में महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, बी ब्लॉक सील

यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी के बी टाइप क्वार्टर में गुरुवार को एक महिला पॉजिटिव मिली। महिला की रिपोर्ट आने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन ने पूरे ब्लॉक को सील कर दिया है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:35 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
जादूगोड़ा कॉलोनी में महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, बी ब्लॉक सील
जादूगोड़ा कॉलोनी में महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, बी ब्लॉक सील

जादूगोड़ा(संवाद सूत्र)। यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी के बी टाइप क्वार्टर में गुरुवार को एक महिला पॉजिटिव मिली। महिला की रिपोर्ट आने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन ने पूरे ब्लॉक को सील कर दिया है। आसपास के सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला गर्भवती थी। उसकी तवीयत बिगड़ने पर बुधवार को मुसाबनी प्रखंड के केंदाडीह स्वस्थ केंद्र में उसे भर्ती कराया गया था। महिला की रिपोर्ट गुरुवार की सुबह कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद जादूगोड़ा यूनिट के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पूरे ब्लॉक को सैनिटाइज किया। ब्लॉक के समीप सड़क के दोनों ओर सिक्युरिटी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं, ताकि संबंधित ब्लॉक के समीप लोगों की आवाजाही न हो। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर रात संक्रमित महिला को पुत्र की प्राप्ति हुई

है।

मुसाबनी बाजार समिति का हुआ पुनर्गठन

मुसाबनी बाजार समिति की बैठक गुरुवार को रेडीमेड लाइन में आयोजित की गई। बैठक में बाजार के दर्जनों दुकानदार शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से मुसाबनी बाजार समिति का पुनर्गठन करने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन अवधि तक कोई भी दुकानदार अपने दुकान के बाहर किसी प्रकार का सामान नहीं रखेंगे। दो से अधिक ग्राहक को दुकानदार अपने दुकान के सामने खड़ा होने देंगे। शारीरिक दूरी का पालन भी कराएंगे। हाथ की साफ सफाई के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था भी दुकानदार करेंगे। जिन दुकानदारों को लॉकडाउन अवधि में दुकान बंद रखने का निर्देश दिया गया है, वे रविवार को अपनी दुकान बंद रखेंगे। पुनर्गठित कमेटी में अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, महामंत्री जावेद उर्फ पप्पू ,उपाध्यक्ष फिरदौस असलम, सह सचिव पवन सिघानिया, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

रैपिड जांच में महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

घाटशिला प्रखंड के खड़ीया कॉलोनी के बिरिगोरा गांव में बुधवार को एक बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। गुरुवार को गांव के 26 लोगों की रैपिड जांच की गई। रैपिड जांच में एक महिला पॉजिटिव मिली। गांव में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत का माहौल है। जिन लोगों का स्वाब जांच किया गया, उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव व्यक्ति का रिश्तेदार होने के कारण महिला संबंधित महिला संक्रमित मरीज रे संपर्क में आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर घेराबंदी की जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गालूडीह शाखा सील

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गालूडीह शाखा के प्रबंधक व लिपिक कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को बैंक सील कर दिया गया। बैंक में कार्यरत सभी कर्मचारियो होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को पूरे बैंक को सैनिटाइज कराया गया। बैंक के मुख्य द्वार बैंक बंद होने का नोटिस लगा दिया गया है। नोटिस के अनुसार 17 अगस्त से बैंक का काम शुरू होगा। इस मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य बैंकों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी