चाकुलिया के क्वारंटाइन सेंटर में महिला की मौत

संसू चाकुलिया शहर के कस्तूरबा विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार को एक महिला मरीज क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 07:57 PM (IST)
चाकुलिया के क्वारंटाइन सेंटर में महिला की मौत
चाकुलिया के क्वारंटाइन सेंटर में महिला की मौत

संसू, चाकुलिया : शहर के कस्तूरबा विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार को एक महिला मरीज की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। वह स्थानीय वाजपेयी नगर कॉलोनी से सटे बीड़ी पट्टी की रहने वाली थी। घटना की जानकारी देते हुए चाकुलिया बीडीओ सह इंसीडेंट कमांडर लेखराज नाग ने बताया कि संबंधित महिला व उसके पति पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में ईंट भट्ठा में काम करने गए थे। वहां मिर्गी का दौरा आने पर महिला ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई थी। उसके कमर की हड्डी टूट गई थी। घायलावस्था में ही उसे चाकुलिया लाया गया था। बस्ती में रहने वालों के माध्यम से जानकारी दिए जाने के बाद पति-पत्नी को कस्तूरबा विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार की सुबह 11 बजे रखा गया था। लगभग दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम व कोरोना जांच के लिए घाटशिला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई या किसी अन्य कारण से।

chat bot
आपका साथी