Accident in Jamshedpur : पोटका में ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत, कमलपुर में ट्रक से टकराया बाइक सवार
Accident in Jamshedpur पोटका थाना क्षेत्र संग्राम गांव में रविवार को ट्रैक्टर से गिरने के कारण महिला लक्ष्मी सरदार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के संग्राम गांव में रविवार को ट्रैक्टर से गिरने के कारण महिला लक्ष्मी सरदार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
वह मजदूरी करती थी। ट्रैक्टर से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसका पैर भी ट्रैक्टर के चक्का में दब गया था। महिला के भाई सेमंत सरदार ने बताया कि उसकी बहन ट्रैक्टर पर ईंट अनलोड करने गई थी। काम समाप्त होने पर वापस अपने घर खाना खाने आ रही थी। चलती ट्रैक्टर से बहन गिर गई। चालक को पता भी नहीं चला। वह ट्रैक्टर लेकर आते बढ़ता चला गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को रोकवाया। एमजीएम अस्पताल में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, पोटका थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
खडे ट्रक से बाइक की टक्कर में एक की हालत गंभीर
दूसरी ओर कमलपुर थाना क्षेत्र के बागुरदा सड़क मार्ग पर बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, परसुडीह में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए करनडीह पंचायत निवासी राजू की मौत हो गई। रविवर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मृतक की पत्नी सीमा मार्डी को एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। मौके पर झामुमो के मंटू गोप, विनोद यादव, हिमांशु समेत अन्य मौजूद थे।