Winter Season Diet : ठंड के मौसम में खाएं ये फूड्स, शरीर रहेगा फिट

Winter Season Diet मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सर्दी के मौसम में अगर आप ठीक खान-पान नहीं रखेंगे तो कई तरह की मौसमी बीमारियां होने लगेगी। मौसम बदलने के साथ ही बैक्टीरिया व वायरस का प्रकोप बढ़ जाता है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:45 AM (IST)
Winter Season Diet : ठंड के मौसम में खाएं ये फूड्स, शरीर रहेगा फिट
Winter Season Diet : ठंड के मौसम में खाएं ये फूड्स, शरीर रहेगा फिट

जमशेदपुर : देश के अधिकतर इलाकों में सर्दियों का आगमन हो चुका है। मौसम बदलने की वजह से लोगों को बुखार, ठंड, गला खराबी और खांसी की शिकायतें हो रही है। नाक बहने लगता है। बुखार के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अपनी फिटनेस का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

आयुर्वेदाचार्य अनिल राय के अनुसार, आयुर्वेद में कहा गया कि मौसम बदलने पर बैक्टीरिया और वायरस का अटैक होता है। ऐसे में इस अटैक से बचने के लिए अपने खान-पान और कपड़ों में बदलाव कर लेना चाहिए। जिससे ये बैक्टीरिया आपको निशाना न बना सके। जानतें है कि भोजन में वे कौन सी चीजें हैं, जिनके सेवन से आप सर्दियों में भ्ज्ञी खुद को गर्म रख सकते हैं।

दूध-सर्दियों में हम अपनी डाइट में गर्म दूध को जरूर शामिल करेंगे। इससे सर्दी और खांसी से बचाव होता है। साथ ही शरीर को गर्माहट भी मिलती है। हम फिट रहने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं।

अखरोट-अखरोट को सूखे मेवों में शामिल किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन होता है। जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। हम अखरोट को सूखे भी खा सकते हैं या पीसकर दूध में मिलाकर खा सकते हैं।

दाल वाले लड्डू -सर्दियों में कई दालों को मिलाकर उनके लड्डू भी बनाए जा सकते हैं। इस प्रकार के लड्डू हमारी इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ ही सर्दी जुकाम से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। हम दाल के लड्डू बनाकर जार में रख सकते हैं और इच्छानुसार थोड़े-थोड़े निकालकर खा सकते हैं।

खसमस : हम खसखस का हलवा या खीर बनाकर भी खा सकते हैं। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसका नियमित सेवन न केवल बढ़ती ठंड से राहत देता है बल्कि इससे मेमोरी भी तेज होती है।

chat bot
आपका साथी