सोनारी गैंगवार के मुख्य आरोपी को आखिर अबतक क्यों नहीं पकड़ पा रही जमशेदपुर पुलिस

JAMSHEDPUR NEWS सोनारी (Sonari) थाना क्षेत्र कागलनगर (Kagalnagar) रोड नंबर पांच में मुख्य सड़क पर अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग से 26 फरवरी को इलाका थर्रा उठा था।घटना के पांच दिन भी मुख्य सरगना रविदास अभी तक फरार है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:29 PM (IST)
सोनारी गैंगवार के मुख्य आरोपी को आखिर अबतक क्यों नहीं पकड़ पा रही जमशेदपुर पुलिस
आखिर सोनारी गैंगवार के मुख्य आरोपी को अबतक क्यों नहीं पाई जमशेदपुर पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी (Sonari) थाना क्षेत्र कागलनगर (Kagalnagar) रोड नंबर पांच में मुख्य सड़क पर अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग से 26 फरवरी को इलाका थर्रा उठा था। लोगों ने पूरी घटना को लाइव देखा था। कई आपराधिक मामले के आरोपित रविदास ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर के घर में घुसकर अपने विरोधी सियाल उर्फ सोनू को गोली मारी थी। सियाल रांची रिम्स में दाखिल है।

घटना के पांच दिन भी मुख्य सरगना रविदास फरार है। कारण उसे एक राजनीतिक दल का संरक्षण मिलना है। पुलिस उसके घर पर भी छापेमारी करने नहीं जा रही है। कोई दबाव भी स्वजनों पर नहीं बनाया गया है। घटना के दूसरे दिन मामले की जानकारी लेने सोनारी पहुंचे कोल्हान डीआइजी (Kolhan DIGराजीव रंजन सिंह ने कहा था। अगर घटना में शामिल अपराधी 24 घंटे के भीतर पकड़े नहीं गए तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेगी इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

सोनारी थाना की पुलिस ने रविदास के गुर्गे बुद्धा धीबर उर्फ विमल, मदन सेठ उर्फ प्रदीप, प्रहलाद धीबर, विशाल दत्ता और लाल्टू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फायरिंग में प्रयुक्त हथियार अब तक बरामद नहीं हो पाई है। घटना के दिन रविदास अपने पांच साथियों के साथ कार पर सवार होकर कागलनगर रोड नंबर पांच पहुंचा। बाइक सवार अपने विरोधी सियाल उर्फ सोनू और रौशन महतो को कार से बाइक में धक्का मार गिरा दिया था। इसके बाद फायरिंग करना शुरू किया गया। बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। गोलियां चलती रही। सियाल जान बचाने को बिल्डर फणीभूषण महतो के घर में घुस गया। अपराधियों ने घर के भीतर घुसकर उसे गोली मारी और भाग निकले थे। मामला आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व को लेकर था।

chat bot
आपका साथी