Tokyo Olympics 2020 : दीपिका दीदी ने दागा सटीक निशाना तो खुशियों से झूम उठा टाटा तीरंदाजी अकादमी, अंतिम 16 में पहुंची स्वर्णपरी

Tokyo Olympics 2020 मिक्सड डबल्स व टीम इवेंट में भारतीय तीरंदाजों का खराब प्रदर्शन ने प्रशंसकों को निराश किया। बुधवार को पुरुषों की व्यक्तिगत तीरंदाजी में भी भारत का निराशा मिली। पहले राउंड में दीपिका कुमारी ने भूटान के तीरंदाज को हरा दिया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:06 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020 : दीपिका दीदी ने दागा सटीक निशाना तो खुशियों से झूम उठा टाटा तीरंदाजी अकादमी, अंतिम 16 में पहुंची स्वर्णपरी
दीपिका दीदी ने दागा सटीक निशाना तो खुशियों से झूम उठा टाटा तीरंदाजी अकादमी

जमशेदपुर। बुधवार को सुबह से टाटा तीरंदाजी अकादमी में अलग माहौल नजर आ रहा था। सभी जूनियर कैडेट्स की जुबां पर एक ही बात थी, आज दीपिका दीदी का मैच है। पता नहीं क्या होगा। मैच की घड़ी भी आ गयी। सभी कैडेट टीवी से चिपक गए। पहले राउंड में दीपिका का मुकाबला भूटान की तीरंदाज करमा से था। जैसे ही दीपिका ने यह मुकाबला जीता, कैडेट्स ने एक दूसरे को बधाई दी।

अब दूसरा मुकाबला अमेरिका की तीरंदाज मुसिन्हो फर्नांडिज से था। दिल की धड़कनें एक बार फिर तेज हो गई। पहला सेट जैसे ही दीपिका हारी, सभी निराश होने लगे। इस बीच, सभी दीपिका की हौसला अफजाई कर रहे थे, मानो वह मैदान पर ही हो। लेकिन इन कैडेट्स की दुआ काम आई और दीपिका दूसरे सेट में वापसी करते हुए 28-25 से जीत हासिल कर ली। । उसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट 28-25 से, तीसरा सेट 27-25 से जीती। लेकिन चौथे सेट में अमेरिकी तीरंदाज ने वापसी करते हुए 25-24 से जीत हासिल कर ली। चौथा सेट गंवाने के बाद दीपिका ने खुद को संभाला और अपने अनुभव के बल पर पांचवां व अंतिम सेट 26-25 से जीतकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। दीपिका कुमारी का अगला मुकाबला शुक्रवार को होगा। 

विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अभियान की शुरुआत जीत से की। वह भूटान की करमा से तीनों राउंड जीतकर अगले दौर में पहुंचीं। स्वर्णपरी दीपिका कुमारी ने अंतिम सेट 27-24 से अपनी झोली में डाल लिया और अंत‍िम 16 में पहुंचीं। दीपिका ने 26-23, 26-23 और 27-24 से लगातार तीन सेट जीते और भूटान की तीरंदाज को को 6-0 से हराकर अगले दौर में शानदार ढंग से प्रवेश क‍िया।

प्रवीण जाधव ने किया निराश

टोक्यो ओलंपिक में व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में प्रवीण जाधव का अभियान दूसरे दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्व नंबर 1 ब्रैडी एलिसन से हार के साथ समाप्त हो गया। जाधव दूसरे और तीसरे सेट में एक-एक बार आठ से नीचे के शॉट से 6-0 से मैच हार गए।

बुधवार को मुश्किल परिस्थितियों में वर्ल्ड नंबर 2 गल्सन बजरजापोव के खिलाफ राउंड 64 की जीत के बाद, प्रवीण विश्व चैंपियन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मैच में एक साधारण प्रदर्शन किया। प्रवीण अपने दूसरे दौर के मैच में एलिसन से 0-6 से हार गए।

पहला सेट 27-28 से हारने के बाद, प्रवीण के पास 10 और 9 के तीर के बाद दूसरे सेट में जीतने का मौका था, लेकिन उन्होंने अंतिम तीर सात प्वाइंट में मारा।

chat bot
आपका साथी