पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने मुकुंद रुंगटा, असीम कुमार सिंह महासचिव

West Singhbhum Cricket Association जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे मुकुंद रुंगटा को अध्यक्ष एवं वर्तमान महासचिव असीम कुमार सिंह को एक बार पुनः महासचिव बनाया गया। लगभग 20 बर्षों तक अध्यक्ष रहे नंदलाल रुंगटा ने जिला क्रिकेट संघ को पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:28 PM (IST)
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने मुकुंद रुंगटा, असीम कुमार सिंह महासचिव
अगले तीन वर्षों के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चाईबासा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रूंगटा पैविलियन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नंदलाल रुंगटा की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने की। बैठक में सर्वप्रथम लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा एवं फेनेटिक क्लब चाईबासा के अध्यक्ष रहे राजेश पति को कोविड के कारण हुए आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

वार्षिक आमसभा में सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे मुकुंद रुंगटा को अध्यक्ष एवं वर्तमान महासचिव असीम कुमार सिंह को एक बार पुनः महासचिव बनाया गया। लगभग 20 बर्षों तक अध्यक्ष रहे नंदलाल रुंगटा ने जिला क्रिकेट संघ को पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था जिसे सदस्यों ने भारी मन से स्वीकार किया। सदस्यों ने नंदलाल रुंगटा के कार्यकाल को जिला क्रिकेट संघ का स्वर्णिम काल बताते हुए उनके योगदान को सराहा एवं सर्वसम्मति से उन्हें संघ का संरक्षक बनाया। पूर्व में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे सुशील कुमार सिंघानिया को एक बार पुनः उपाध्यक्ष चुना गया। वार्षिक आम सभा में वित्तीय बर्ष 2020-21 का अंकेक्षित आय-व्यय का ब्यौरा, सत्र 2021-22 का बार्षिक कैलेंडर, एवं वित्तीय बर्ष 2021-22 के बजट को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। वित्तीय बर्ष 2021-22 के लिए एक बार पुनः प्रीति दोदराजका को संघ का अंकेक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में कुल 38 सदस्य उपस्थित थे।

पश्चिमी सिंहभूम जिला किक्रेट संघ की नयी कमेटी एक नजर में

ध्यक्ष : मुकुंद रुंगटा

उपाध्यक्ष : बनवारी लाल नेवटिया डा. विजय मुंधड़ा सुशील कुमार सिंघानियां

महासचिव : असीम कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष : सुप्रियो फौजदार

संयुक्त सचिव : अनूप बर्मन फैज अहमद ओम प्रकाश गुप्ता

कार्यकारिणी सदस्य : जितेंद्र चौबे आलम अंसारी राज कुमार मूंधड़ा राजीव कुमार जय प्रकाश

chat bot
आपका साथी