ओडिशा से निकली किसान समर्थन रैली का घाटशिला में किया स्वागत
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता अक्षय कुमार अपने समर्थकों के साथ समर्थन रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए। समर्थन रैली सात दिनों में ओड़िशा से पश्चिम बंगाल झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश होते हुए 21 जनवरी को दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों के पास पहुंचेगी..
संवाद सहयोगी, घाटशिला : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नेता अक्षय कुमार अपने समर्थकों के साथ समर्थन रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए। समर्थन रैली सात दिनों में ओड़िशा से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए 21 जनवरी को दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों के पास पहुंचेगी। समर्थन रैली में शामिल किसान समर्थक तीन बसों से दिल्ली गए हैं। शनिवार को घाटशिला स्थित फूलडूंगरी में इस रैली में शामिल किसान समर्थकों का स्वागत किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा व भीम सेना ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर किसान नेता अक्षय कुमार, नवनिर्माण किसान संगठन के राज्य प्रभारी गौरव क्रांतिगुरु, किसान यात्रा के संयोजक हिमांशु तिवारी व अन्य स्थानीय नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। किसान नेता सह संयोजक अक्षय कुमार ने कहा कि समर्थन रैली 21 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। किसानों की मांगों के समर्थन में रैली निकाली गई है। किसानों की मांगें जायज हैं। केंद्र सरकार जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, सुखलाल हांसदा, काजल डॉन, शेख अखिरुदीन, मो जलील, शंकर बेहरा, डोमन माझी समेत कई उपस्थित थे। दिल्ली जा रहे किसानों किया गया स्वागत : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक पर शनिवार को सीपीआइ, सीपीएम, बीकेएमयू एवं किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने ओडिशा से दिल्ली जा रहे है किसानों का माला पहनाकर स्वागत कर समर्थन किया है। इस यात्रा का नेतृत्व किसान नेता अक्षय कुमार ने कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीढ़ को खत्म करने का काम कर रहे है। तीन काला कानून किसान विरोधी है। इसे किसी भी परिस्थिति में पारित होने नहीं दिया जाएगा। आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सपन महतो,सुकरा मुंडा, चितरंजन महतो, अभिजीत जाना, रविद्र नाथ दास, अरुण बारिक सपन महापात्र, देबू दंडपाठ, मिलन प्रकाश बाला, सुरेश दल, सुधाकर पणिहारी, मनोरंजन दास, रंजीत, अजीत घोष, मुनीलाल सिंह, अमिय दास आदि उपस्थित थे।