Weight Loss Fruit : जानें, किस अनोखे फल को खाने से थुल-थुल शरीर भी बन जाता है फिट

Weight Loss Fruit प्रकृति ने हमें कई ऐसे चीज प्रदान किए हैं जिसे आजमाकर कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। आज मोटापा महामारी का रूप ले रहा है। हम आपको आज ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जिससे मोटापा दूर हो सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:12 AM (IST)
Weight Loss Fruit : जानें, किस अनोखे फल को खाने से थुल-थुल शरीर भी बन जाता है फिट
जानें किस अनोखे फल को खाने से थुल-थुल शरीर भी बन जाता है फिट

जमशेदपुर : किसी का वजन बढ़ना शरीर के लिए ही नहीं बल्कि उसके मस्तिष्क के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ऐस में वजन को संतुलित रखना और कम करना बेहद जरुरी है। ऐसे में वजन घटाने के लिए हमें हरे रंग का एक जबरदस्त फल का सेवन करना चाहिए। यह फल है नाशपाती। जानकर हैरानी होगी कि नाशपाती को सभी पोषक तत्वों का पावर हाउस भी माना जाता है। इसके अंदर पोटेशियम, पेक्टिन और टैनिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा के अनुसार, इसके अंदर फाइबर भी होता है। यह मल त्यागने की प्रक्रिया को सुगम बनाता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करता है। यहीं नहीं नाशपाती के जरिए रक्त शर्करा का स्तर भी सही रहता है और हमारा हृदय भी बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही नाशपाती में कैलोरी कम होती है जो वजन घटाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

फाइबर से भरपूर है नाशपाती

एक शोध से पता चला है कि एक मध्य आकार का नाशपाती के अंदर छह ग्राम फाइबर होता है। यह महिलाओं के दिनभर की 24 प्रतिशत खुराक के बराबर है। जानना जरुरी है कि अगर हम फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही यह हमारे डाइजेशन को भी धीमा कर देता है।​

कैलोरीज में होती है कम

वजन घटाने के लिए कैलोरीज घटाना जरूरी होता है। कैलोरीज के कारण ही इसी शरीर का वजन घटता है या बढ़ता है। ऐसे में हमें दिन भर के कैलोरीज को जलाना भी होता है। कैलोरीज कितनी लेनी है यह भी देखना होता है। इस स्थिति में नाशपाती सबसे बेहतरीन फल साबित हो सकता है। दरअसल इसके एक नाशपाती के अंदर 56 ग्राम से लेकर एक सौ ग्राम तक कैलोरीज होती है। वजन घटाने के दौरान पेट भरने व कैलोरीज की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए नाशपाती का उपयोग किया जा सकता है।

नाशपाती में 84 फीसद पानी

नाशपाती के अंदर 84 प्रतिशत पानी होता है। वहीं यह कैलोरीज में में बेहत कम होती है। इसके इन गुणों के चलते ही जानकार से वजन घटाने में सबसे ज्यादा कारगर मानते हैं।

कब्ज की समस्या होती है दूर

ज्यादातर लोगों में कब्ज की समस्या होती है जो कई दिक्कतों को बढ़ा देती है। लेकिन महज नाशपाती के जरिए यह न केवल हमारी कब्ज की दिक्कत दूर कर सकती है। बल्कि यह पानी से भरपूर होती है और इसमें कैलोरीज भी कम होती है। साथ ही इसके जरिए आंत को भी लाभ होता है। हमारी पाचन क्रिया भी बेहतर हो जाती है। यह सभी गुण वजन घटाने की प्रक्रिया को बेहद तेज व सरल बना देते हैं।

chat bot
आपका साथी