World Health Day: हर नागरिक तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा : डा. नकुल

World Health Dayएमजीएम के डीपीटी सुपरिटेंडेंट डा. नकुल चौधरी ने कहा कि आज भी पूरे विश्व में स्वास्थ्य सेवाएं सब तक नहीं पहुंच पाई है। ये सभी की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:04 PM (IST)
World Health Day: हर नागरिक तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा : डा. नकुल
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के सीएनडी विभाग की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डा. शुक्ला माहांती के संदेश से हुआ। उनके संदेश को विभागाध्यक्ष डा. रमा सुब्रमण्यम ने प्रस्तुत किया।

अपने संदेश में कहा कि आज पूरा विश्व अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त है। आज हम सभी को एक स्वस्थ विश्व के निर्माण में अपने आसपास के लोगों के प्रति दया भावना रखनी चाहिए। आज कोविड-19 की महामारी में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इस भावना के साथ पूरे विश्व में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ हम स्वस्थ विश्व का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में बतौर वक्ता एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसूति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शिखा रानी ने कहा कि बचाव इलाज से ज्यादा उत्तम है। स्वस्थ समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। महिलाओं को खासकर पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवन शैली द्वारा अपने शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य का ध्यान गर्भावस्था, किशोरावस्था में रखनी चाहिए क्योंकि स्वस्थ महिला पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकती है।

इन्होंने भी रखे विचार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एमजीएम के डीपीटी सुपरिटेंडेंट डा. नकुल चौधरी ने कहा कि आज भी पूरे विश्व में स्वास्थ्य सेवाएं सब तक नहीं पहुंच पाई है। ये सभी की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। स्वच्छ, संतुलित पौष्टिक आहार, पर्याप्त निद्रा, नियमित व्यायाम, स्वस्थ, जीवन शैली द्वारा ही हम स्वस्थ विश्व का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में सीएनडी विभाग की दो छात्राओं आफरीन और निहारिका ने अपने विचार व्यक्त किए। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विभाग की शिक्षिका डा. पुष्पलता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डा. रमा सुब्रमण्यम, शिक्षिका संचित गुहा का प्रमुख योगदान रहा।

ये रहे विजेता : शेष्ठा ने प्रथम, आफरीन व तृप्ति ने दूसरा, सपना सिंह व राखी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी