Weather Forecast Jamshedpur : अब ठंड से गर्म की ओर बढ़ेगा मौसम, ये रहा एक सप्ताह का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jamshedpur. न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी ठंड से गर्म की ओर बढ़ेगा मौसम। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जिससे मौसमी बीमारी बढ़ गई है। ये रहा एक सप्ताह का पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 11:24 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 09:54 AM (IST)
Weather Forecast Jamshedpur : अब ठंड से गर्म की ओर बढ़ेगा मौसम, ये रहा एक सप्ताह का पूर्वानुमान
जमशेदपुर का मौसम लगातार बदल रहा है। 21 फरवरी से मौसम साफ होगा।

जमशेदपुर, जासं। Weather Forecast Jamshedpur जमशेदपुर का मौसम लगातार बदल रहा है।  इससे पूर्व बारिश भी हुई थी, जिससे शहर में ठंड बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 21 फरवरी से मौसम साफ होगा।

उसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी ठंड से गर्म की ओर बढ़ेगा मौसम। हालांकि, शहर में न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जिससे मौसमी बीमारी बढ़ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह शहर के जाने-माने फिजिशियन डॉ. उमेश खां ने बताया कि मौसम बदलने से लगभग 15 फीसद सर्दी-खांसी व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में बदलते मौसम को थोड़ा भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की हुई बढ़ोतरी

शनिवार को शहर के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृध्दि दर्ज की गई है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.4 व अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी से मौसम साफ होगा।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 20 फरवरी - 18.2 - 28.6 21 फरवरी - 15.0 - 28.0 22 फरवरी - 15.0 - 29.0 23 फरवरी - 16.0 - 30.0 24 फरवरी - 16.0 - 31.0 25 फरवरी - 16.0 - 31.0 26 फरवरी - 16.0 - 32.0

chat bot
आपका साथी