Jamshedpur Jharkhand Weather: दो दिसंबर से फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन एवं चार को होगी जोरदार बारिश

Jamshedpur Jharkhand Weather भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर से एक दिसंबर तक सुबह में घने कोहरा छाया रहेगा। वहीं दो दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दिन आसमान में बादल छाया रहेगा। वहीं तीन व चार दिसंबर को जोरदार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:20 PM (IST)
Jamshedpur Jharkhand Weather: दो दिसंबर से फिर बिगड़ेगा मौसम, तीन एवं चार को होगी जोरदार बारिश
नवंबर माह में सबसे ठंड दिन 30 नवंबर को होगा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के मौसम में फिर से एक बार बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 नवंबर से एक दिसंबर तक सुबह में घने कोहरा छाया रहेगा। वहीं, दो दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दिन आसमान में बादल छाया रहेगा। वहीं, तीन व चार दिसंबर को जोरदार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 नवंबर को रहेगा सबसे कम तापमान

शहर में ठंड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर माह में सबसे ठंड दिन 30 नवंबर को होगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

हार्ट के मरीज रहें सावधान

ठंड के दिन में हार्ट अटैक की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। जिन लोगों को हार्ट संबंधित बीमारी है उन्हें ठंड से विशेष तौर पर बचना चाहिए। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पतालों में हार्ट से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें हार्ट अटैक के मरीज भी शामिल होते हैं। ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि कम तापमान की वजह से धमनियां कठोर हो जाती हैं। खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसकी वजह से दिल को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

28 नवंबर : 14.4 : 28.4

29 नवंबर : 14.0 : 28.0

30 नवंबर : 13.0 : 28.

01 दिसंबर : 14.0 : 28.

02 दिसंबर : 15.0 : 27.

03 दिसंबर : 16.0 : 26.

04 दिसंबर : 16.0 : 27.0

chat bot
आपका साथी