Jharkhand, Jamshedpur Weather: छह अक्टूबर से मौसम होगा साफ, जाने क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Jamshedpur Weather भारतीय मौसम विभाग के अनुसार छह अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना है। सात अक्टूबर को आसमान में बादल छाया रहेगा। वहीं सात अक्टूबर से मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में उतार-चढाव भी जारी रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 05:02 PM (IST)
Jharkhand, Jamshedpur Weather: छह अक्टूबर से मौसम होगा साफ, जाने क्या है पूर्वानुमान
जमशेदपुर के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर में अभी मौसम का मिजाज बदला ही रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, छह अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना है। सात अक्टूबर को आसमान में बादल छाया रहेगा। वहीं, सात अक्टूबर से मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं, इस दौरान तापमान में भी एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दुर्गापूजा में मौसम साफ रहने की संभावना है।

शहर में रोजाना रुक-रुक कर हुई बारिश जारी है। रविवार की दोपहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग डेढ़ घंटे हुई बारिश से शहर के अधिकांश सड़के भर आई। मानगो पुल पर पानी के जमाव होने से जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, छह अक्टूबर से मौसम साफ होगा। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय।

chat bot
आपका साथी