Jharkhand, Jamshedpur Weather Today : अधिकतम तापमान में होगा एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी, बारिश के भी आसार

अभी तक केरल में मानसून प्रवेश नहीं किया है लेकिन झारखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि बुधवार को तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कोल्हान सहित झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 07:05 AM (IST)
Jharkhand, Jamshedpur Weather Today : अधिकतम तापमान में होगा एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी, बारिश के भी आसार
अधिकतम तापमान में होगा एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी, बारिश के भी आसार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानसून आने से पूर्व ही शहर में रोजाना बारिश हो रही है। इधर, भारतीय मौसम विभाग भी लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। अभी लगातार छह जून तक रोजाना रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मंगलवार को बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाए रहें। गर्जन भी हुई लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार की रात में आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवा भी चल रही है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में कभी धूप होगा तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बीच-बीच में बारिश भी होगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढोतरी हो सकती है। इससे मौसम लगातार बदलते रहेगा।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना के साथ-साथ मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ़ गए हैं। इसमें सर्दी-खांसी, बुखार व दस्त के मरीज अधिक है। पीलिया के मरीज भी मिलने लगे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधान होने की जरूरत है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी को उबाल कर पीए।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव, बारिश होने की भी चेतावनी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानसून आने से पूर्व ही शहर में रोजाना बारिश हो रही है। इधर, भारतीय मौसम विभाग भी लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। अभी लगातार छह जून तक रोजाना रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मंगलवार को बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाए रहें। गर्जन भी हुई लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार की रात में आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवा भी चल रही है।

अधिकतम तापमान में होगा एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में कभी धूप होगा तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बीच-बीच में बारिश भी होगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढोतरी हो सकती है। इससे मौसम लगातार बदलते रहेगा।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना के साथ-साथ मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ़ गए हैं। इसमें सर्दी-खांसी, बुखार व दस्त के मरीज अधिक है। पीलिया के मरीज भी मिलने लगे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधान होने की जरूरत है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी को उबाल कर पीए।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

1 जून - 37.1 - 27.0

2 जून - 38.0 - 27.0

3 जून - 36.0 - 25.0

4 जून - 36.0 - 26.0

5 जून - 38.0 - 27.0

6 जून - 39.0 - 27.0

7 जून - 39.0 - 27.0

chat bot
आपका साथी