Jamshedpur Weather Update : स्वर्णरेखा व खरकई में बढ़ा जलस्तर, जानिए अगले एक सप्ताह का मौसम का हाल

Latest Weather Update News झारखंड के कई जिलों में पिछले 72 घंटों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। जमशेदपुर सहित कोल्हान के सभी इलाके भी इससे अछूता नहीं है। घर से बाहर निकलने के पहले जान लीजिए मौसम का हाल...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:18 AM (IST)
Jamshedpur Weather Update : स्वर्णरेखा व खरकई में बढ़ा जलस्तर, जानिए अगले एक सप्ताह का मौसम का हाल
रात भर होती रही बारिश, स्वर्णरेखा व खरकई में बढ़ा जलस्तर

जमशेदपुर : शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह में धूप तो दोपहर में बादल देखा जा रहा है। जबकि शाम होते-होते बारिश शुरू हो जा रहा है। बीते तीन दिनों से कुछ इसी तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है। रविवार को भी शहर में जमकर बारिश हुई। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। वहीं, स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

 

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, चार सितंबर तक होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया है। शहर में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 29 अगस्त से लेकर चार सितंबर तक रूक-रूक कर बारिश आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान दो से तीन डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसे में थोड़ा सा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। क्योंकि मौसमी बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि शाम होते-होते बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

कोरोना के साथ जापानी इंसेफ्लाटिस के भी मरीज मिलने से हड़कंप

शहर में कोरोना के साथ दूसरी जानलेवा बीमारी भी पांव पसारने लगा है। वह भी कोरोना के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को अंदेशा है कि अगर कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू व जापानी इंसेफ्लाटिस (जेई) के मरीज बढ़ने लगे तो उसे रोक पाना काफी मुश्किल होगा। क्योंकि इन तीनों बीमारी का लक्षण लगभग एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं।

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि बरसाती बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। डेंगू व जेई से बचने के लिए घर के आस-पास मच्छरों को नहीं पनपने दें। क्योंकि ये दोनों बीमारी मच्छरों के काटने से ही होता है। जमशेदपुर में यह दोनों बीमारी कहर बरपा चुका है। हालांकि, इस साल अभी तक जेई के चार मरीज ही मिले हैं। इसमें तीन का इलाज टीएमएच व टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

30 अगस्त : 26.0 : 32.0

31 अगस्त : 25.0 : 32.0

1 सितंबर : 26.0 : 33.0

2 सितंबर : 26.0 : 33.0

3 सितंबर : 26.0 : 34.0

4 सितंबर : 26.0 : 33.0

chat bot
आपका साथी