फिर से पारा हुआ धड़ाम, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री तक गिरा

शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी गर्म का अहसास करा रहा है। एक सप्ताह पूर्व जहां शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं अब घटकर 9.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी 8.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:00 AM (IST)
फिर से पारा हुआ धड़ाम, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री तक गिरा
फिर से पारा हुआ धड़ाम, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री तक गिरा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी गर्म का अहसास करा रहा है। एक सप्ताह पूर्व जहां शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब घटकर 9.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी 8.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास होते रहेगा। इससे बीमारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर एलर्जी, अस्थमा व हृदय रोग से संबधित लोगों को। इस दौरान सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना भी अधिक रहती है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

----------------------

24 घंटे के अंदर तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का बदलाव मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री होने की संभावना है। यानी 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 24 घंटे के अंदर तीन से चार डिग्री तापमान में बदलाव होने से उसका असर सेहत सीधे पड़ता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 16 डिग्री हो सकता है।

---------

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 17 जनवरी - 9.9 - 25.0

18 जनवरी - 14.0 - 26.0 19 जनवरी - 16.0 - 27.0 20 जनवरी - 14.0 - 28.0 21 जनवरी - 12.0 - 27.0 22 जनवरी - 12.0 - 27.0 23 जनवरी - 13.0 - 26.0

chat bot
आपका साथी