जब तक पंचायत चुनाव नहीं कराएंगे, हम संघर्ष करेंगे : लखन मार्डी

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। भाजपा ने राज्य में पंचायत चुनाव कराने जेपीएससी की पीटी परीक्षा रद् करने व ठप पड़े विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। धरना में भाजपा के पूर्व घाटशिला विधानसभा प्रत्याशी लखन चंद्र मार्डी भी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:30 AM (IST)
जब तक पंचायत चुनाव नहीं कराएंगे, हम संघर्ष करेंगे : लखन मार्डी
जब तक पंचायत चुनाव नहीं कराएंगे, हम संघर्ष करेंगे : लखन मार्डी

संवाद सहयोगी, घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। भाजपा ने राज्य में पंचायत चुनाव कराने, जेपीएससी की पीटी परीक्षा रद् करने व ठप पड़े विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। धरना में भाजपा के पूर्व घाटशिला विधानसभा प्रत्याशी लखन चंद्र मार्डी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पंचायत चुनाव क्यों नहीं करवा रही है? सरकार को कौन रोक रहा है। भाजपा व आम जनता जानना चाहती है कि राज्य सरकार जनता के अधिकार को क्यों रोक रही है। अंतिम व्यक्ति व गांव का नेतृत्व पंचायत करता है। उस सरकार के गठन से राज्य सरकार दूर क्यों भाग रहीं है? भाजपा ने निरंतर चुनाव कराया। परंतु इस सरकार के 2 साल होने जा रहे हैं। पिर भी पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। झारखंड सरकार गरीबों का हक क्यों छीन रही है? संवैधानिक व्यवस्था के तहत होने वाले पंचायत चुनाव को क्यों नहीं कराया जा रहा है? हम तब तक संघर्ष करेंगे जब तक झारखंड सरकार पंचायत चुनाव नहीं कराएगी। ग्रामीणों के पास गांव की सरकार को चुनने का अधिकार है। यह अधिकार नहीं छीन सकते। इसके लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। ----------------- नाटकबाज नेता कौन है, समझ चुकी है जनता

भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखन चंद्र मार्डी ने धरना के माध्यम से स्थानीय विधायक पर जमकर निशाना साधा है। लखन मार्डी ने कहा कि घाटशिला की जनता जानती है कि नाटकबाज नेता कौन है। कुछ नाटकबाज नेता घाटशिला का विकास नहीं चाहते। सुरदा माइंस लीज के लिए कौन नाटक कर रहा है, यह मजदूर व जनता समझ रही है। आखिर माइंस का लीज अब तक क्यों नहीं हो रहा। रांची से चाकुलिया तक विधायक लोग घूम रहे है। राज्य के मंत्री और विधायक चकाचक गाड़ियों में घूम रहे हैं। मंत्रियों के आवास बन रहे हैं। जनता के विकास के लिए सरकार सिर्फ फंड का रोना रो रही है। यह सरकार नाटकबाज सरकार है। घाटशिला शहरी क्षेत्र के लोगों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। डाटा में की गलती को सुधारा जाए, ताकि जनता को आवास मिले। चुनाव के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने पीएम आवास से भी बढि़या तीन कमरों का आवास देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? आवास योजना कब शुरू करेंगे, यह जनता जानना चाहती है। मौके पर बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, बुद्धेश्वर मार्डी, संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री हराधन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल,सुजन मन्ना, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, मंडल मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, मंडल मंत्री सूखेन दास, स्वपन मुंडा, मंटू प्रजापति, सूरज प्रसाद, सुरेश रवानी, शंकर कालिदी, राजू महतो, स्वागत चक्रवर्ती, पूजा सिंह, हीरा महतो, सज्जाद खान, साहिल आनंद, गौतम,सुमित रवानी, सुरेंद्र नाथ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी