पाइपलाइन से पर्याप्त मात्रा में की जाएगी जलापूर्ति

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-1 स्थित कमारीगोड़ा बस्ती के गोप टोला में लोगों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर पंचायत जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन से पर्याप्त जलापूर्ति करेगा..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:30 AM (IST)
पाइपलाइन से पर्याप्त मात्रा में की जाएगी जलापूर्ति
पाइपलाइन से पर्याप्त मात्रा में की जाएगी जलापूर्ति

संवाद सूत्र, चाकुलिया : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-1 स्थित कमारीगोड़ा बस्ती के गोप टोला में लोगों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर पंचायत जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन से पर्याप्त जलापूर्ति करेगा। साथ ही धंसे हुए कुएं के जीर्णोद्धार के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। गुरुवार को ये बातें नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने कही। बुधवार को दैनिक जागरण में कमारीगोड़ा में कुआं धंसने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवलाल उरांव ने सिटी मैनेजर मोनिस सलाम को गुरुवार को मौके पर भेजा था। मोनिस सलाम ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगों ने बताया कि वे संबंधित कुएं के पानी का उपयोग करते थे। कुआं धंस जाने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल पाइपलाइन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। बस्ती वासियों की समस्या सुनने के बाद सिटी मैनेजर ने कहा कि अब पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति बढ़ा दी जाएगी। लोग पानी की फिजूलखर्ची रोकने पर भी ध्यान दें। उन्होंने नगर पंचायत वासियों से अपील करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न करें। भाजयुमो ने महतोडीह गांव में किया पौधारोपण : सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, गालूडीह मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान मुहित से प्रेरित होकर बनकटी पंचायत के महतोडीह गांव में पौधारोपण किया। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हीरालाल महतो के नेतृत्व में बनकाटी पंचायत के कांकड़ीशोल गांव के महतोडीह टोला के खेल मैदान में कई पौधे लगाए गए। आम, कदम सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान पौधों के रक्षा का संकल्प भी लिया गया। मौके पर भाजपा नेता देव शरण महतो, सचिन महतो, अमित महतो, अजय महतो, राकेश महतो, अजय गोराई, संदीप महतो, बुद्धेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी