Jamshedpur Water Crisis: मानगो के जयपाल कॉलोनी में तीन दिनों बाद टैंकर से जलापूर्ति

मानगो जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन में तकनीकि खराबी के कारण कई बस्तियों में जलापूर्ति ठप्प है। सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह की पहल पर मानगो के जयपाल कॉलोनी में टैंकर से लोगों को पानी दिया गया। इससे लोगों ने लॉकडाउन में राहत की सांस ली।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:45 PM (IST)
Jamshedpur Water Crisis: मानगो के जयपाल कॉलोनी में तीन दिनों बाद टैंकर से जलापूर्ति
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बीते तीन दिनों से जलापूर्ति ठप्प है।

 जमशेदपुर, जासं। मानगो जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन में तकनीकि खराबी के कारण कई बस्तियों में जलापूर्ति ठप्प है। सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह की पहल पर मानगो के जयपाल कॉलोनी में टैंकर से लोगों को पानी दिया गया। इससे लोगों ने लॉकडान में राहत की सांस ली।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास सिंह ने बताया कि बीते चार दिनों से मानगो के हिल व्यू कॉलोनी, रिपीट कॉलोनी, सिदो- कान्हू बस्ती, जयपाल कॉलोनी, डिमना बस्ती में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। इस क्षेत्र के लगभग पांच हजार घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जयपाल कॉलोनी के किसी घर में बोरिंग नहीं है। लोगों की हालत पानी ढोकर खराब हो गइ थी। विकास ने बताया कि स्थानीय लोगों ने संपर्क कर कहा कि इस महामारी और लॉकडाउन में पानी लाने की हिम्मत अब नहीं है, टैंकर से पानी उपलब्ध कराएं। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह  आज टैंकर में पानी लेकर जयपाल कॉलोनी गए और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को पानी पहुंचाने का काम किया। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पानी की किल्लत के कारण इस भीषण गर्मी में भी हमलोग नहाने, कपड़ा धाेने से परहेज कर रहे हैं।

नगर निगम ने दिया ये आश्वासन

विकास सिंह ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से आग्रह किया है कि जब तक पानी की सप्लाई नहीं होती आप हर गली में टैंकर से पानी सप्लाई करने का काम करें। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने आश्वासन दिया कि हर गली में पानी की सप्लाई की जाएगी। सोमवार को जयपाल कॉलोनी में पानी वितरण कार्यक्रम में मुख्यरूप से विकास सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश प्रसाद, दुर्गा दत्ता, मनोज ओझा, आरएन तिवारी, मुन्ना भगत, डीके सिंह, भगवान साव, शिव साहू आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

मंगलवार से मिलने लगेगा पानी

मानगो उमा अस्पताल के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बीते तीन दिनों से जलापूर्ति ठप्प है। इस संबंध में  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी जे होरो ने बताया कि काम चल रहा है। मंगलवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी