Jamshedpur News : गर्मी के साथ मानगो में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता

Jamshedpur Water Crisis.जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है मानगो इलाके में जल संकट गहराता जा रहा है। इसे लेकर भाजपा नेता शनिवार को मानगो स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यपालक पदाधिकारी के मिलने के बाद भाजपा नेता कोरोना वैक्सीन केंद्र भी पहुंचे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:23 PM (IST)
Jamshedpur News : गर्मी के साथ मानगो में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता।

जमशेदपुर, जासं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, मानगो इलाके में जल संकट गहराता जा रहा है। इसे लेकर भाजपा नेता शनिवार को मानगो स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने मांनगों से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं पर बातचीत की। इसमें प्रमुख रुप से पानी की सप्लाई नियमित हो,पानी स्वच्छ हो, गर्मी के दिनों में सभी क्षेत्रों में टैंकर की व्यवस्था से पानी की सप्लाई हो, सभी अपार्टमेंट और सभी कॉलोनियों में पानी का कनेक्शन दिया जाए, सभी क्षेत्रों में सफाई नियमित हो, रामनवमी उत्सव आ रहा है। इस लिहाज से जिन-जिन क्षेत्रों में अखाड़ा निकलता है, उन क्षेत्रों में अभिलंब सफाई की व्यवस्था की जाए।

नहीं होने दी जाएगी पानी की किल्लत

मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि जो भी व्यक्ति पानी का कनेक्शन मांगेगा, उसे अविलंब कनेक्शन दिया जाएगा। पानी की नियमित सप्लाई हो, स्वच्छ पानी सप्लाई हो, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को लिखित आवेदन देकर पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सहाय ने यह भी कहा कि सभी क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था चल रही है। जिन-जिन क्षेत्रों में अखाड़े में रामनवमी की पूजा होती है, वहां अविलंब सफाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी के मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने मांनगो गांधी मैदान में चल रहे कोरोना वैक्सीन केंद्र का भी दौरा किया। आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता मांनगो निवासी नितिन त्रिवेदी व विजय कुमार भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी