Dance Deewane: डांस दीवाने में फिर ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा जमशेदपुर का विशाल सोनकर

Dance Deewane झारखंड के जमशेदपुर का विशाल सोनकर डांस दीवाने-2019 का विजेता बना था। इस बार रविवार को सेमीफाइनल होगा। विशाल फिर ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ रहा है। उसके प्रशंसक उत्साहित हैं। उन्हें भरोसा है फिर विजेता बनने का।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:27 PM (IST)
Dance Deewane: डांस दीवाने में फिर ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा जमशेदपुर का विशाल सोनकर
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के साथ विशाल सोनकर

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर शहर का जोमैटो ब्वाय विशाल सोनकर एक बार फिर डांस दीवाने में ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल कलर्स चैनल पर चल रहे इस इवेंट का सेमीफाइनल रविवार को है, जिसमें विशाल सोनकर अलीगढ़ निवासी सोहेल के साथ धूम मचा रहा है। मानगो के तामोलिया में रहने वाला विशाल इससे पहले डांस दीवाने-2019 का विजेता बना था। इसके पहले वह जमशेदपुर में जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम कर रहा था।

शहर के पंकज शर्मा ने बताया कि विशाल सोनकर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि लोग उन्हें वोट करके आगे बढ़ाने में मदद करें। वोटिंग लाइन शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक खुली रहेगी। रविवार को भी वोटिंग लाइन खुलेगी। उसने शहरवासियों से आग्रह किया है कि जमशेदपुर के प्रशंसक उनका शो जरूर देखें और मुझे वोट करें। ज्ञात हो कि विशाल काफी गरीब परिवार से आता है। पिता का निधन काफी पहले ही हो चुका है, जबकि मां आर्थराइटिस से ग्रस्त है। पिछली बार उसे ग्रैंड फिनाले से जाे पैसे मिले थे, उससे अपनी झोपड़ी की जगह पक्का मकान बनाया। मां का इलाज भी कराया था। 2019 में आकर उसने मानगो में डांस एकेडमी भी खोला था, लेकिन इस वर्ष अप्रैल में माधुरी दीक्षित ने उसे दोबारा मुंबई आने को कहा। तब से विशाल वहीं है।

chat bot
आपका साथी