Jamshedpur: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति टुनटुन सिंह की बढ़ी परेशानी, घर से हथियार बरामदगी मामले में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी

Vikram singh Murder Case जमशेदपुर शहर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेसे होटल परिसर में होटल मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपित ओम नारायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की परेशानी बढ़ती जा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:08 PM (IST)
Jamshedpur: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति टुनटुन सिंह की बढ़ी परेशानी, घर से हथियार बरामदगी मामले में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी
दो मई की रात वीरेंद्र विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेसे होटल परिसर में होटल मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपित ओम नारायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की परेशानी बढ़ती जा रही है। जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट और हत्या की प्राथमिकी की कार्रवाई के बाद अब परसुडीह थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपित के परसुडीह थाना क्षेत्र राधिकानगर घर से सोमवार को दो रायफल और कारतूस बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने लाइसेंस के कागजात की मांग तो स्वजनों ने नहीं दिखाया। कारतूस के कागजात भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस मामले में परसुडीह थाना में अवैध रूप से आर्म्स और कारतूस रखे जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस उसके और भी स्वजनों को आरोपित करेगी। टुनटुन सिंह की पत्नी अनिता सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है। हत्या मामले में फरारी के कारण पुलिस लगातार आरोपित के घर, परिचितों और रिश्तेदारों के घर पर दबिश दे रही है, लेकिन हत्या की घटना के चार दिन बाद भी आरोपित गिरफ्त से दूर है।

दो मइ की रात हुइ थी हत्या

गौरतलब है कि दो मई की रात आठ बजे एबी पैलेस में जुगसलाई कैलाश टावर निवासी सह कैलाश रेसीडेंसी के मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप टुनटुन सिंह, उसके पुत्र अभिषेक सिंह, समधी राजकुमार सिंह, मृतक के चाचा शत्रुघन सिंह, उसकी पत्नी सुनीता सिंह और बेटे आकाश सिंह पर लगा है। सभी के खिलाफ मृतक के बड़े भाई अमर प्रताप सिंह उर्फ बाबा की शिकायत पर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या में पुलिस राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

chat bot
आपका साथी