वैदिक गणित हमारी धरोहर, जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत Jamshedpur News

विद्या विकास समिति के वैदिक गणित परिषद की ऑनलाइन बैठक में वैदिक गणित व इसकी उपयोगिता पर विचार मंथन किया गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 12:19 PM (IST)
वैदिक गणित हमारी धरोहर, जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत Jamshedpur News
वैदिक गणित हमारी धरोहर, जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। विद्या विकास समिति, रांची,झारखंड के वैदिक गणित परिषद की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें साहिबगंज विभाग निरीक्षक, प्रांतीय वैदिक गणित संरक्षक रामावतार साहू ने कहा कि वैदिक गणित हमारी धरोहर है। यह हमारी सभ्यता की वह प्रकाश कुंज है जिससे दुनिया प्रकाशमय हो सकती है। आज इसका प्रयोग लुप्त होता जा रहा है। सोशल मीडिया के साधनों जैसे फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम आदि साधनों द्वारा इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। 

गणित के कठिन से कठिन सवालों को हल करना सरल

बैठक में उपस्थित वैदिक गणित प्रमुख अजीत कुमार झा ने कहा कि वैदिक गणित व सूक्ष्म ज्ञान है जिससे हम गणित के कठिन से कठिन सवालों को सरलता से हल कर सकते हैं । 

   प्रांत सह प्रमुख राजीव रंजन  ने परिषद के सदस्य संजय कुमार महतो ( कोडरमा), इंद्रजीत झा (तेलो) अरुण कुमार बंसल (बिरसानगर ) विभाग प्रमुख अजीत मालवीय (साहिबगंज ) देवाशीष चटर्जी (मधुपुर )राजीव रंजन (पेटरवार) राकेश कुमार (लातेहार ) रितेश कुमार (मालवीय मार्ग ) अनुज कुमार (गुमला) एवं प्रतीक ( रांची) का परिचय कराया एवं उनके द्वारा वैदिक गणित के प्रसार में किए गए कार्यों की समीक्षा  की। अंत में शांति मंत्र द्वारा बैठक का समापन किया गया|

chat bot
आपका साथी