Vastu Tips : घर में लगाएं ये पौधे, खूब आएगा दौलत व बरकत, होगी धनवर्षा
Lucky Plants for Home कौन ऐसा इंसान होगा जो अपने घर में सुख व समृद्धि नहीं चाहता होगा। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिसे आजमाया जा सकता है। वास्तु के अुसार कई ऐसे प्लांट्स हैं जिसे लगाने से घर में बरकत आती है।
जमशेदपुर : कोरोना के दौरान घर में पेड़-पौधे लगाना बड़ी जरुरत बन गई है। इसी वजह से लोग अब घरों में इन्हें लगाने में रूचि लेने लगे हैं। किसी को ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाना पंसद है तो किसी को घर में फूलों वाले पौधे लगान अच्छा लगता है। तो बहुत लोग औषधीय गुणों वाले पौधों को घर में जगह देना पंसद करते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी है जिनको वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बरकत और सुख-समृद्धि के लिए बेहतर माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ राजेश पाठक के अनुसार हमारे आसपास कई ऐसे पौधे होते हैं, जिसे घर में बरकत व सुख समृद्धि लाने के लिए बेहतर माना जाता है।
हल्दी का पौधा : घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ये गुणों के साथ चमत्कारी भी होता है। माना जाता हे कि इसको घर में लगाने से बरकत आती है। इसकी रोज पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
तुलसी का पौधा : तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा जाता है तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है साथ ही घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है।
शमी का पौधा : वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को लकी माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में धन-धान्य की कमी नहींरहती है। साथ ही शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जगाने से शनि दोष समाप्त होता है।
मनी ट्री या क्रासुला: मनी ट्री या क्रासुला को भी शुभ पौधा माना जाता है। मनी ट्री लगाने से घर में घन बढ़ता है तो इस पौधे को गेट पर अंदर की तरफ लगाना चाहिए।
बांस का पौधा : घर में बांस का पौधा लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि इसे ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ होता है। इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।