घाटशिला में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट मिलेगा टीका

घाटशिला प्रखंड में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट टीका दिया जाएगा। प्रखंड कार्यालय परिसर से शुक्रवार को एसडीओ सत्यवीर रजक बीडीओ कुमार एस अभिनव सीओ राजीव कुमार प्रमुख हीरामनी मुर्मू जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू पूर्णिमा कर्मकार व चिकित्सा पदाधिकारी डा. शंकर टुडू ने हरी झंडी दिखाकर चलंत वैक्सीनेशन वाहन को रवाना किया। प्रखंड में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। एक वाहन से प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:30 AM (IST)
घाटशिला में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट मिलेगा टीका
घाटशिला में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट मिलेगा टीका

संस, घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट टीका दिया जाएगा। प्रखंड कार्यालय परिसर से शुक्रवार को एसडीओ सत्यवीर रजक, बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीओ राजीव कुमार, प्रमुख हीरामनी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार व चिकित्सा पदाधिकारी डा. शंकर टुडू ने हरी झंडी दिखाकर चलंत वैक्सीनेशन वाहन को रवाना किया।

प्रखंड में चलंत वैक्सीनेशन वाहन से ऑन द स्पॉट लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। एक वाहन से प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एसडीओ सत्यवीर रजक ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे पंचायत क्षेत्र में वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान चलाकर पंचायत में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करें। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद शर्मा, जगदीश भगत, पंसस मुचिराम सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। विधायक ने दिखाई चलंत वाहन को हरी झंडी : शहर के मनोहर लाल उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में स्थानीय विधायक समीर महंती ने चलंत टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक विद्यालय परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से रांची में आयोजित 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसका विधिवत शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया। विधायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का ऑफलाइन टीकाकरण अभियान ग्रामीण क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। नेटवर्क एवं अन्य तकनीकी कठिनाइयों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के युवा टीका नहीं ले पा रहे थे। समीर ने कहा कि इस संबंध में मैंने भी जमशेदपुर उपायुक्त को वस्तु स्थिति से अवगत करा कर ऑफलाइन टीकाकरण की मांग की थी। इस मौके पर चाकुलिया बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहब राम मांडी, गौतम दास, राकेश महंती, विशाल बारिक समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी