KU Dispute: इकोनॉमिक्स की परीक्षा में दिया भूगोल का प्रश्न पत्र, जमशेदपुर के ग्रेजुएट काॅलेज में हंगामा

Jamshedpur Graduate college कॉमर्स प्रोग्राम पेपर के अंतर्गत इकॉनोमिक्स की परीक्षा होनी थी। छात्रों को ठीक दस बजे प्रश्न पत्र थमा दिया गया। छात्रों ने प्रश्न पत्र देखा तो उनके होश उड़ गए। यह प्रश्न पत्र भूगोल का था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:33 PM (IST)
KU Dispute: इकोनॉमिक्स की परीक्षा में दिया भूगोल का प्रश्न पत्र, जमशेदपुर के ग्रेजुएट काॅलेज में हंगामा
गलत व्यवहार को लेकर छात्र संघों ने हंगामा किया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। ग्रेजुएट कॉलेज साकची में इकोनॉमिक्स की परीक्षा में भूगोल का प्रश्न पत्र बांटने तथा एक शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों के साथ गलत व्यवहार को लेकर छात्र संघों ने हंगामा किया। दरअसल,  23 सितंबर को कॉमर्स प्रोग्राम पेपर के अंतर्गत इकॉनोमिक्स की परीक्षा होनी थी। छात्रों को ठीक दस बजे प्रश्न पत्र थमा दिया गया। छात्रों ने प्रश्न पत्र देखा तो उनके होश उड़ गए। यह प्रश्न पत्र भूगोल का था।

कक्ष में उपस्थित शिक्षिका को छात्रों ने इसकी शिकायत की तो शिक्षिका पीपी एक्का ने छात्रों के साथ दुव्र्यवहार किया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उल्टे छात्रों को बताने लगी कि आप लोग पढ़ते नहीं और उल्टी सीधी शिकायतें करते हैं। कुछ देर में इस शिक्षिका को पता चल गया कि वाकई में प्रश्न पत्र बदल गया। तब तक 35 मिनट लेट हो गया था। छात्रों को 10:35 मिनट पर प्रश्न पत्र दिया गया। बताया गया कि छात्रों को अतिरिक्त 35 मिनट का समय दिया जाएगा, लेकिन यह नहीं हुआ। ठीक 12 बजे छात्रों से उत्तर पुस्तिका छीन ली गई। इसके जानकारी गुरुवार की रात आठ बजे के बाद छात्र संगठनों को मिली। शुक्रवार की सुबह काॅलेज पहुंचकर इस मामले को लेकर हंगामा तथा शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि वे छात्रों को राहत प्रदान करें तथा इकोनॉमिक्स विषय पर ग्रेस माक्र्स दें या फिर से परीक्षा ली जाए। इस मौके पर इस दौरान आजसू से हेमंत पाठक ,राजेश महतो ,साहेब बागति , विकास रजक ,पूजा सोय, अभाविप से बपन घोष ओर सागर ओझा के नेतृत्व छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी