मुसाबनी में ई-पॉस मशीन को किया गया अपग्रेड

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन में ई-पॉस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन पुरानी होने के कारण व्यवधान बनती जा रही है। मशीन की समय पर सर्विस नहीं होने से फिगर प्रिंट का सेंसर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:30 AM (IST)
मुसाबनी में ई-पॉस मशीन को किया गया अपग्रेड
मुसाबनी में ई-पॉस मशीन को किया गया अपग्रेड

संसू, मुसाबनी : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन में ई-पॉस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन पुरानी होने के कारण व्यवधान बनती जा रही है। मशीन की समय पर सर्विस नहीं होने से फिगर प्रिंट का सेंसर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण कई लोगों के अंगूठे को मशीन स्कैन नहीं कर पाती थी और राशन का वितरण करने में डीलरों को परेशानी होती थी। कई जगहों पर यह मशीन खराब हो गई है। चाइना मेड होने के कारण इसके पा‌र्ट्स भी नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड के कुल 91 डीलरों का ई पॉस मशीन को जमशेदपुर से आए टेक्नीशियन अनिरुद्ध कुमार मंडल ने अपग्रेड कर दिया है। मशीन में लगे सिम का भी सत्यापन किया गया। इस दौरान कई मशीन पूरी तरह ब्रेकडाउन थी उन्होंने दुरुस्त किया। अपडेट करने के बाद सेंसर भी काम करने लगा। अब राशन का वितरण करने में पीडीएस दुकानदारों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके बाद अपनी-अपनी मशीन लेकर डीलर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। सभी मशीन को अपग्रेड के साथ सिम वैरीफिकेशन कर डीलर को वापस कर दिया गया। बताते चलें कि राशन वितरण में अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने तीन साल पहले से डिजिटिलाइजेशन व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू कर दी थी। इसके तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से ई-पॉस मशीन के जरिये राशन का वितरण किया जाता है। चाइना मेड इस मशीन में अक्सर यांत्रिक खामियां आ रही है। शिविर में 67 यूनिट किया गया रक्त संग्रह : विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक कुड़मी संस्कृति विकास समिति ग्राम पंचायतों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। गुरुवार को नुतनगढ़ पंचायत में आयोजित शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक की डाक्टर निर्जला के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त संग्रह का काम किया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ शालिनी खलखो, सीओ सदानंद महतो, मुखिया बिलासी सिंह, पूर्व मुखिया पायो हेंब्रम, कोकपाड़ा के मुखिया बुद्धेश्वर नायक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि पहले प्रखंड में सिर्फ दो स्थानों पर ही रक्तदान शिविर होता था। अब पंचायतों में भी रक्तदान शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बीमारी एवं जीवन रक्षा के लिए रक्त की कमी नहीं होगी। इसके लिए पंचायतवासी एवं कुड़मी समिति को बधाई दी। भारी वर्षा के बाद भी लोग रक्तदान करने पहुंचे। शिविर के आयोजन में समाजसेवी गुरुदेव महतो के अलावा ध्रुव लोचन महतो, आलोक रंजन महतो, प्रणव महतो, टिकू महतो, बलराम महतो, अर्जुन ठाकुर समीर मंडल, अश्विनी सीट, गोपेश सीट, मोहम्मद हैदर, मो शकील, अमल सीट, अगस्ति नामाता का सक्रिय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी