तार कंपनी में पहले ग्रेड रिवीजन, फिर होगा यूनियन का चुनाव

तार कंपनी (आईएसडब्ल्यूपी) की मान्यता प्राप्त वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन का चुनाव रविवार से लंबित हो गया। यूनियन के विपक्षी खेमा पहले से ही समय पर चुनाव कराने को लेकर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय पर कर्मचारियों के साथ दबाव भी बनाने की कोशिश करता रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:21 PM (IST)
तार कंपनी में पहले ग्रेड रिवीजन, फिर होगा यूनियन का चुनाव
ई सीरीज के कर्मी का ग्रेड मई 2021 से लंबित है

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। तार कंपनी (आईएसडब्ल्यूपी) की मान्यता प्राप्त वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन का चुनाव रविवार से लंबित हो गया। यूनियन के विपक्षी खेमा पहले से ही समय पर चुनाव कराने को लेकर अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय पर कर्मचारियों के साथ दबाव भी बनाने की कोशिश करता रहा है। जबकि सत्ता पक्ष ई ग्रेड के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन और सभी स्थायी कर्मचारियों के प्रोमोशन पॉलिसी पर समझौता करने के बाद ही यूनियन चुनाव को प्राथमिकता देने की बात कर रहा है।

शनिवार को सत्ता पक्ष के कदम को कर्मचारियों का समर्थन भी मिल गया। शनिवार को अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को लिखे एक पत्र को ई सीरीज समेत 300 कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन यूनियन महामंत्री पंकज सिंह को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा है कि ई सीरीज के कर्मी का ग्रेड मई 2021 से लंबित है और जैसा यूनियन द्वारा समय-समय पर बताया जा रहा है कि ग्रेड पर लगभग चार दौर की वार्ता हो चुकी है और बहुत ग्रेड हो जाएगा। परंतु कुछ सत्ता भोगी लोग ग्रेड की प्रक्रिया को बाधित कर रहे है ओर उनके लिए ग्रेड से ज्यादा चुनाव की चिंता है। जबकि यूनियन के वर्तमान पदाधिकारी भी चुनाव चाहते है लेकिन हमलोग के आग्रह पर ग्रेड पहले करना चाह रहे हैं। कर्मचारियों ने आग्रह किया है कि पहले ही उस नेता के चलते ई सीरीज और एन सीरीज़ का काफी नुकसान करा चुका है। इसलिए पहले ग्रेड फिर चुनाव कराया जाए। इस दौरान श्रीकान्त सिंह, मनजीत सिंह, दानी शंकर तिवारी, गुरविंदर सिंह, पवित्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, नंदलाल तिवारी, दीना नायक, रुषि बाबू, अनवर खान ,विजय सिंह, समरेश कुमार आदि कंपनी परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी