सरायकेला में अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा, टला बड़ा हादसा

Accident. सरायकेला -चाईबासा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाईवा एक घर में घुस गया। संयोग से घर में उस समय कोई नहीं था इसलिए जान माल का नुकसान नहीं हुआ। हाईवा का ड्राइवर करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर ही फंसा रहा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:42 AM (IST)
सरायकेला में अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा, टला बड़ा हादसा
घर में घुसे हाईवा में फंसे चालक को निकालते स्‍थानीय लोग। जागरण

सरायकेला, जासं। सरायकेला -चाईबासा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाईवा एक घर में घुस गया। संयोग से घर में उस समय कोई नहीं था इसलिए जान माल का नुकसान नहीं हुआ। हाईवा का ड्राइवर करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर ही फंसा रहा।

पुलिस और स्‍थानीय लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया । बाहर निकालने के बाद ड्राइवर को सदर इलाज के लिए भेजा गया। शनिवार घटना सुबह 4:45 बजे की है। हाईवा बड़बिल से आयरन ओर लोड करके आ रहा था। जैसे ही वह हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर घर में घुस गया।

घर में रहते थे किरायेदार

दुर्घटना में  घर पूर्ण रूप से गिर गया। घर में रखे सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गए। सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि घर में किरायेदार रहते थे और दुर्गा पूजा में घर गए हुए हैं। अगर घर में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि हाईवा चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह हाइवा संख्या जे एच 05 बी यू 3240 बड़बिल से माइंस लेकर जमशेदपुर जा रहा था।  इसी दौरान हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास  चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिस कारण  मकान को तोड़ते हुए मकान के अंदर घुस गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय मकान के अंदर कोई भी नहीं था।

chat bot
आपका साथी